Bank Holiday 1st November 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 नवंबर की कई जगहों पर छुट्टी कर दी है। ऐसे में अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं तो फटाफट ये चेक कर लीजिए कि आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं।

इन जगहों पर बैंक 1 नवंबर को रहेंगे बंद
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। आज की छुट्टी सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। 1 नवंबर को दिवाली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 2 नवंबर 2024 को बलि प्रतिपदा के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे। फिर 3 नवंबर को रविवार, 7 और 8 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर और 9 नवंबर को दूसरा शनिवार होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी।
नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
नवंबर महीने में कई त्योहारों की वजह से बैंकों की छुट्टी की गई है। नवंबर महीने में बैंकों में कुल 13 छुट्टियां रहेंगी, जिसमें विभिन्न कारणों से 7 दिन की छुट्टियां शामिल हैं। इसमें दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट उत्सव, कन्नड़ राज्योत्सव, बलि पदमी, विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, छठ (शाम का अर्घ्य), छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला उत्सव, ईगास-बग्वाल, गुरु नानक जयंती/कार्तिक शामिल है। इस दौरान बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा, कनकदास जयंती, सेंग कुत्स्नेम के मौके पर भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि 7 नवंबर के बाद 10 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 12 नवंबर को ईगास-बग्वाल के अवसर पर उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि हर महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता।
छुट्टी के दिन पर ऐसे करें बैंक से जुड़ा काम
बैंकों की छुट्टी होने पर आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग के जरिए आप किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय पैसे भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। बैंक में छुट्टी होने पर आप एटीएम जाकर कैश निकाल सकते हैं। पैसे भेजने या मंगवाने के लिए यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई की सुविधा 24 घंटे मिलती है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications