Bank Holiday on Raksha Bandhan: इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। देश के ज्यादातर हिस्से में लोगों को रक्षाबंधन पर बैंकों में छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन है। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो यह जानना बहुत कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे। कई शहरों और राज्यों में 19 अगस्त को बैंकों में अवकाश है। आइए आपको बताते हैं कि आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, 19 अगस्त को कहां-कहां छुट्टी रहेगी।

इन दिनों पर अगस्त में बैंक रहेंगे बंद (Bank Holidays in August 2024)
18 अगस्त- रविवार की छुट्टी।
19 अगस्त- रक्षाबंधन।
20 अगस्त-श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त- रविवार की छुट्टी।
26 अगस्त- जन्माष्टमी के मौके पर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त- चौथे शनिवार की छुट्टी।
रक्षाबंधन पर इन जगहों पर बैंक में रहेगी छुट्टी (RBI Bank Holiday List Statewise)
19 अगस्त को सिर्फ रक्षाबंधन ही बल्कि झूलना पूर्णिमा और त्रिपुरा के महान राजा वीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
वहीं, त्रिपुरा में वीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन को मनाया जाएगा जिसके कारण राज्य के बैंक बंद रहेंगे। राज्य के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए इस दिन सरकारी छुट्टी दी जाती है।
आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट
ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं और स्थानीय त्योहारों और आयोजनों पर आधारित होती हैं। कुछ राज्यों में रक्षा बंधन पर छुट्टी हो सकती है, जबकि अन्य में नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाहमेशा महीने की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिससे ग्राहकों को बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में अगर आप बिना लिस्ट चेक किए बैंक जाते हैं तो आपको बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कई बैंक अक्सर अपने छुट्टियों के कार्यक्रम ऑनलाइन अपडेट करते हैं और अपने ग्राहकों को एसएमएस या ईमेल के ज़रिए सूचना देते हैं। आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि बैंक में छुट्टी है या नहीं।
इन तरीकों से बैंकिंग की सेवाओं का कर सकते हैं यूज
आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और खाता प्रबंधन जैसे लेन-देन कर सकते हैं। छुट्टियों के दौरान आप एटीएम की मदद से भी अपना लेन-देन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
