Bank Holiday: नए साल के शुरू होते ही बैंकों में छुट्टीयों की भरमार भी इस महीने देखने को मिलने वाली है। 6 जनवरी के दिन गुरु गोबिंद सिंह जयंती है तो इस मौके पर बैंकों में कामकाज होगा या नहीं इसे लेकर आरबीआई ने जानकारी दे दी है। आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं।

इन जगहों पर बैंक में 6 जनवरी को रहेगी छुट्टी
नई लिस्ट के मुताबिक, जनवरी में कुल 13 दिन बैंकों में काम नहीं होने वाला है। इसमें साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) की छुट्टियां भी शामिल है। 6 जनवरी को चंडीगढ़ के अलावा देश में बाकी जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं।
बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों पर छुट्टियों की जानकारी दी गई है।
6 जनवरी के बाद इन दिनों पर बैंक रहेगा बंद
6 जनवरी के बाद 11 जनवरी को मिशनरी दिवस/इमोइनु इरतपा की वजह से आईजौल, इम्फाल में बैंक बंद रहेगा और इस दिन दूसरा शनिवार भी है तो देशभर में बैकों की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 12 जनवरी को रविवार और 14 जनवरी को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू और हजरत अली का जन्मदिन पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, कानपुर, लखनऊ में भी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को रविवार और 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन और वीर सुरेंद्रसाई जयंती की वजह से भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 जनवरी को चौथा शनिवार और 26 जनवरी को रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन निपटाएं बैंक से जुड़े सभी काम
6 जनवरी को बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी आपको परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दिन भी आप ऑनलाइन बैंकिंग या नेट बैंकिंग का यूज करके पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications