Bank Holiday 18th April: आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) देशभर के बैंकों के लिए हॉलिडे लिस्ट निर्धारित करता है। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है और ये दिन ईसाइयों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन ईसा मसीहा ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। ऐसे में कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी 18 अप्रैल को बैंक से जुड़ा काम करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद रहेंगे।

18 अप्रैल को कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद? (Bank Holiday Good Friday)
18 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा अन्य सभी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे और कामकाज होगा।
गुड फ्राइडे के दिन पर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पंजाब में भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तो ऐसे में यहां पर भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा आप अपने बैंक ब्रांच से भी बैंक हॉलिडे के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इन दिनों पर भी बैंक हॉलिडे (18th April Bank Holiday)
18 अप्रैल के बाद 20 अप्रैल को रविवार के दिन पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। फिर 21 अप्रैल को सोमवार के दिन पर मिजोरम और अगरतला में बैंक हॉलिडे रहेगी। फिर 26 अप्रैल को महीने के चौथे शनिवार पर भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।
इसके बाद 27 अप्रैल को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी और इसलिए देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को परशुराम जयंती पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अप्रैल को बसवा जयंती पर भी बैंक हॉलिडे और इस दिन पर बेंगलुरू में अक्षय तृतीया की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे पर आसानी से निपटाएं काम (Bank Holiday News)
बैंक हॉलिडे होने पर आप अपने बैंक से जुड़े कामों को आसानी से कर सकते हैं। बिना बैंक जाए आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसे सर्विस की मदद से पैसे ट्रांसफर करने, बैंक बैलेंस चेक करने से लेकर अन्य बैंकिंग कामों को फटाफट कर पाएंगे। हालांकि, बैंक बंद होने पर कुछ काम जैसे डिमांड ड्राफ्ट, चेक क्लीयरेंस आदि के लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ेगा। अपने बैंकिंग से जुड़े कामों की प्लानिंग करने से पहले आप छुट्टियों को जरूर चेक कर लें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications