Bank Holiday on 2nd October: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्कूल से लेकर कॉलेज तक बंद रहते हैं। इस बार अक्टूबर के महीने में बैंकों में भी कई छुट्टियां हैं। अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। आज के दिन अगर आप बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि आज बैंकों में छुट्टी होगी या नहीं। आइए फटाफट आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्या 2 अक्टूबर को होगी बैंकों में छुट्टी?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से निर्धारित की गई हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
2 अक्टूबर को राष्ट्रीय छुट्टी है इसलिए इस दिन देशभर में बैंक बंद हैं। सिर्फ यही नहीं, इस दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
बैंकों के अलावा सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, स्कूल, ऑफिस भी बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, बैंकों में हर दूसरे, चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां रहेंगी। कई शहरों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंक अक्टूबर में बद रहेंगे।
2 अक्टूबर को इस तरह से करें बैंक से जुड़े जरूरी काम
आज बैंक में छुट्टी होने के बावजूद आप ऑनलाइन तरीके और मोबाइल ऐप के जरिए जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक बिना किसी परेशानी के अपने बैंक से जुड़े काम कर सकेंगे। इसके अलावा एटीएम सर्विस का भी यूज कर सकते हैं।
अक्टूबर में इन दिनों पर भी बंद रहेंगे बैंक
3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को रविवार पर बैंक बंद रहेंगे।
फिर 10 अक्टूबर को और 11 अक्टूबर को महा सप्तमी और महानवमी पर भी बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 12 अक्टूबर को और 13 अक्टूबर को भी बैंकों में छुट्टी होगी। 14 अक्टूबर दुर्गा पूजा पर और गंगटोक में दशहरा पर बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और 20 अक्टूबर को साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार पर बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा 27 अक्टूबर को रविवार और 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, दीपावली और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर छुट्टी रहेगी।
दिवाली के मौके पर कर्नाटक, मध्य प्रदेशन, ओड़िशा, गुजरात, मिजोरम, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवाल, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
