Bank Holiday Bakrid 2025: अगर आप जून के पहले हफ्ते में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस हफ्ते कुछ जगहों पर बकरीद के चलते तो कहीं और स्थानीय त्योहारों की वजह से छुट्टियां घोषित की गई हैं।
ऐसे में बिना जानकारी के अगर आप बैंक ब्रांच पहुंचते हैं, तो संभव है कि वहां आपको 'बैंक बंद है' का बोर्ड देखने को मिल जाए। बेहतर यही होगा कि समय से पहले बैंक हॉलीडे की जानकारी लेकर ही अपनी योजनाएं बनाएं, ताकि जरूरी कामों में किसी तरह की देरी या परेशानी न हो।

कहां-कहां रहेगी बकरीद पर बैंकों में छुट्टी?
6 जून 2025 को बकरीद के मौके पर केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में त्योहार एक दिन पहले मनाया जा रहा है, इसलिए वहां शुक्रवार को ही अवकाश रहेगा। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे क्योंकि अधिकतर राज्यों में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी।
7 जून को कहां रहेगी बैंक हॉलिडे?
वहीं, 7 जून 2025 को ईद-उल-अजहा के दिन देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन अगर्तला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला और श्रीनगर सहित कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए ही योजना बनाएं।
7 जून 2025 को ईद-उल-अजहा के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन महीने का पहला शनिवार भी है, जब आमतौर पर बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार बकरीद की छुट्टी के चलते यह दिन अतिरिक्त अवकाश के तौर पर गिना जाएगा।
इसके बाद 8 जून 2025 को रविवार है, जो बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी का दिन होता है। ऐसे में लगातार दो दिन यानी शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको किसी बैंकिंग काम को निपटाना है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही योजना बना लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। बैंक हॉलिडे पर आप यूपीआई, बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट और एटीएम की मदद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications