Bank Holiday on Chhath Puja:देश में दिवाली और भाईदूज जैसे कई बड़े त्योहार खत्म हो चुके हैं. लेकिन अभी भी एक बड़ा त्योहार छठपूजा रह गया है. देश के कई क्षेत्र में छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है. इस त्योहार को ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे शहरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन है कि इस छठपूजा के दिन बैंक क्लोज रहेंगे या नहीं.

Chhath Puja 2024:कितनों दिनों तक मनाया जाता है छठपूजा उत्सव?
छठपूजा का उत्सव 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक मनाया जा रहा है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को नहाय खाय, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्ध्य और 8 नवंबर को ऊषा अर्ध्य का उत्सव मनाया जाएगा . इन दिनों देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक, स्कूल और कई सरकारी दफ्तरों की छुट्टी रहने वाली है.आइए जानते हैं कि छठपूजा के अवसर पर किन-किन जगह पर छुट्टी रहने वाली है.
Bank Holiday on Chhath Puja: कहां-कहां होगी छुट्टी ?
7 नवंबर के दिन पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में बैंक क्लोज रहने वाले हैं. वहीं 8 नवंबर को बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन लोग संध्या अर्ध्य का उत्सव मानएंगे.
इसके अलवा 9 और 10 अक्टूबर को देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. 9 नवंबर को महीने का दूसरा शानिवार है. वहीं 10 अक्टूबर के दिन रविवार पड़ रहा है. इस वजह से इन दो दिनों बैंक क्लोज रहने वाले हैं. ऐसे में देश के जिन राज्यों में 7 और 8 अक्टूबर की छुट्टी रखी गई है. उनमें लगातर बैंक चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
Bank Holiday List: नवंबर में इन दिनों भी रहेगी छुट्टी
12 नवंबर- इगास-बग्वाल के कारण 12 नवंबर को उत्तराखंड में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
15 नवंबर- 15 नवंबर के दिन गुरु-नानक जंयती/कार्तिक पूर्णिमा है. इसे रहस पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हैदराबाद, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
18 नवंबर के दिन कनकदास जंयती है. इस दिन कर्नाटक में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
क्यों मनाया जाता है छठपूजा उत्सव ?
पूर्व भारत में छठपूजा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन मुख्य तौर पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है. सूर्य देवता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए ये त्योहार मनाया जाता है. वहीं इस दिन लोग सूर्य देव की बहन छठी मईया की भी पूजा करते हैं.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
