Bank Holiday 8 November: देशभर में छठ पूजा का पर्व लोग बेहद खास तरह से मना रहे हैं। छठ पूजा उत्तर भारत, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है। छठ पूजा के मौके पर बैंक कई राज्यों में शुक्रवार को बंद रहने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि आरबीआई ने 8 नवंबर की बैंकों की छुट्टी से जुड़ी क्या जानकारी दी है।

इन जगहों पर बैंकों में 8 नवंबर को रहेगी छुट्टी
RBI ने 7 नवंबर से ही कुछ राज्यों में बैंक में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान कई जगह पर लगातार 4 दिन तक बैंकों में काम नहीं होगा। 7 नवंबर को जिन राज्यों में छुट्टी रहेगी उनमें बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। वहीं, 8 नवंबर को छठ पूजा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। बिहार, दिल्ली, झारखंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल में बैंक हॉलिडे 8 नवंबर को घोषित की गई है।
छठ पूजा के अलावा मेघालय में वांगला महोत्सव है, जो शुक्रवार, 8 नवंबर को पड़ रहा है। गारो जनजातियों द्वारा मनाया जाने वाला यह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम, जिसे 100 ड्रम महोत्सव के रूप में जाना जाता है, फसल कटने के बाद भगवान सालजोंग (सूर्य देवता) को धन्यवाद देने का समय है। यह त्यौहार पारंपरिक नृत्य, संगीत और ड्रम कला के अपने जीवंत प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जो बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों को आकर्षित करता है।
नवंबर में इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद
इन छुट्टियों के अलावा 9 नवंबर और 10 नवंबर को इस महीने का दूसरा शनिवार और फिर रविवार है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 12 नवंबर तारीख को ईगास-बग्वाल के मौके पर उत्तराखंड में बैंक बंद होंगे। वहीं, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 15 नवंबर, 18 नवंबर और 23 नवंबर और 24 नवंबर को रविवार के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
बैंक हॉलिडे होने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम
इन शहरों में बैंक हॉलिडे होने पर आप आसानी से बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल बैंकिंग या फिर नेट बैंकिंग का भी यूज कर सकते हैं। वहीं, अगर आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप यूपीआई का भी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications