Bank Holiday on Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत में कई राज्यों में मनाया जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को है और अगर आप इस दिन बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 18 राज्यों में बैंक बंद रहेगा।

ऐसे में अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि आपके राज्य में बैंक बंद रहेगा या नहीं तो चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
इन राज्यों में बुद्ध पूर्णिमा पर बंद रहेगा बैंक
बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तरा खंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
आपको यह भी बता दें कि इस हफ्ते सिर्फ 23 मई को ही नहीं बल्कि 25 और 26 मई को भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला में बैंक में अवकाश रहेगा।
इन दिनों पर भी रहेगी बैंकों में छुट्टी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 मई को चौथे शनिवार के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 मई को त्रिपुरा, उड़ीसा में नजरूल जयंती और लोक सभा चुनाव भी है जिसके कारण बैंक में इन जगहों पर अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि बैंकों में अवकाश होने के बावजूद आप बैंक सर्विसेस को ऑनलाइन यूज कर सकते हैं।
अगर आपको कोई बहुत जरूरी काम है तो आप नेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं या फिर आप मोबाइल बैंकिंग से अन्य बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यूपीआई और कैश विड्रॉल के लिए एटीएम की भी मदद ले सकते हैं।
आरबीआई नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रिएल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट छुट्टियों और बैंकों के खातों को बंद करने के तहत कुछ छुट्टियों को तय करता है।
आखिर क्यों मनाते हैं बुद्ध पूर्णिमा?
मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि वैशाख के महीने की इसी पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इस कारण से ही इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। बौद्ध समुदाय को मानने वाले बुद्ध पूर्णिमा के दिन को निर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं।
यह भी माना जाता है कि इसी दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में एक बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया और वहीं ज्ञान की प्राप्ति की थी।
आपको बता दें कि इस साल मई में कुल 14 दिनों का बैंकों में अवकाश रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हॉलिडे लिस्ट में अलग-अलग जगहों पर होने वाली सरकारी अवकाश की पूरी जानकारी दी गई है।
इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications