Bank Holiday: आरबीआई के द्वारा बैंकों की छुट्टी निर्धारित की जाती है। 21 अप्रैल को सोमवार के दिन पर आरबीआई ने कुछ जगहों पर बैंक हॉलिडे दी हुई है। अगर आप भी 21 अप्रैल को बैंक से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लीजिए कि आपके शहर में 21 अप्रैल को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे।

21 अप्रैल को कहां रहेगी बैंकों में छुट्टी? (Bank Holiday 21st April)
21 अप्रैल 2025 को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। गरिया पूजा त्रिपुरा के जनजातीय समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक अहम त्यौहार है। यह पूजा देवी गरिया को समर्पित होती है, जिन्हें समृद्धि, फसल और खुशहाली की देवी माना जाता है। इस अवसर पर बांस, फूल, मुर्गा और शराब जैसी सामग्री देवी को अर्पित की जाती हैं। यह पर्व हर साल बैशाख माह में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है।
इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद (Bank Holidays April 2025)
इसके बाद, 26 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है, जिस दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कुछ जगहों पर गौरी पूजा का पर्व भी है। 29 अप्रैल (मंगलवार)को हिमाचल प्रदेश में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे। इन दिनों पर संबंधित राज्यों में बैंकिंग सर्विसेस प्रभावित हो सकती हैं। 21 अप्रैल की बैंक हॉलिडे से पहले 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रही थी।
छुट्टियों पर ऐसे करें बैंक से जुड़े काम (Bank Holiday RBI List)
21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का आप यूज कर सकते हैं। आप पैसों की निकासी के लिए एटीएम की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट का यूज करके अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं या ऐप की मदद से भी अन्य बैंक के कामों को कर सकते हैं। पैसों को ट्रांसफर करे के लिए आप यूपीआई की मदद भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
