Bank Holiday 2nd November 2024: नवंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की RBI ने लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट के मुताबिक नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। आज 2 नवंबर को किन-किन बैंकों की छुट्टी की गई है। चलिए फटाफट आपको बताते हैं।

2 नवंबर को यहां रहेगी छट्टी
आरबीआई के द्वारा जारी की जाने वाली छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण है। 2 नवंबर को शनिवार के दिन दिवाली (बली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष मनाया जाएगा। ऐसे में 2 नवंबर को बली प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन विक्रम संवत नववर्ष भी मनाया जाएगा, जिसके चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासियों को दिवाली के मौके पर चार दिनों का लंबा वीकेंड मिला है।
क्या 3 नवंबर को भी बैंक रहेंगे बंद?
आपको बता दें कि 3 नवंबर को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन रविवार है तो इस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 7 से लेकर 10 नवंबर तक कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 7 नवंबर को बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 8 नवंबर को बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। हर महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता।
बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं जरूरी काम
बैंक की छुट्टी होने पर आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना चाहके हैं तो मोबाइल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। साथ ही किसी भी समय एटीएम जाकर कैश निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications