Bank Holiday November 2025: अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब नहीं खुलेंगे ब्रांच - देखें लिस्ट

Bank Holiday Today; RBI Holiday List For November 2025: अक्टूबर में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों के देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिनों में बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में कई दिन अवकाश रहा। अब आज यानी सोमवार को छठ महापर्व को लेकर भी कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि बैंक से जुड़ा कोई कामकाज हो तो घर से निकलने से पहले जरूर जान लें के आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं हैं।

Bank Holiday In November

तो चलिए जान लेते हैं आज किन शहरों या राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साथ में यह भी जान लेते हैं कि आने वाले अगले महीने यानी नवंबर 2025 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। चलते बैंक बंद रहे।

छठ पूजा के लिए बैंक अवकाश (Bank Holiday For Chhath Puja)

कोलकाता, पटना और रांची में छठ पूजा के लिए सोमवार, 27 अक्टूबर को और पटना और रांची में मंगलवार, 28 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी छठ पूजा को लेकर 27 अक्टूबर को आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है। यानी दिल्ली में तमाम सरकारी संस्थाएं सोमवार को बंद रहेगी।

क्या मुंबई में बैंक खुले रहेंगे?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बैंक हॉलिडे की बात करें तो छठ पूजा के चलते यहां बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में दो दिन 27 और 28 अक्टूबर को मुंबई में बैंक खुले रहेंगे

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अब नवंबर महीने में बैंक हॉलीडे की बात करें तो इस महीने भी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से कई दिन छुट्टियां रहेंगी। RBI के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने अलग-अलग शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

1 नवंबर 2025

1 नवंबर, शनिवार को मणिपुर में कुट, पुडुचेरी में पुडुचेरी मुक्ति दिवस (Puducherry Liberation Day), हरियाणा में 'प्रदेश दिवस' और कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव (Kannada Rajyothsava) के चलते बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर 2025

2 नवंबर रविवार होने से देशभर में बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

5 नवंबर 2025

बुधवार, 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Karthika Purnima) के चलते ओडिशा और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा जैसे कुछ राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं होगी।

7 नवंबर 2025

शुक्रवार, 7 नवंबर को मेघालय में वंगाला महोत्सव (Wangala Festival) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर 2025

शनिवार, 8 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanti) के साथ-साथ देश भर में दूसरी शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर, 2025

रविवार होने से देशभर में बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 नवंबर 2025

मंगलवार, 11 नवंबर को सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन (Lhabab Duchen) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

16 नवंबर 2025

रविवार होने से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

22 नवंबर 2025

चौथा शनिवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर 2025

रविवार होने से देशभर में बैंक बंद। मेघालय में सेंग कुट स्नेम (Seng Kut Snem) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर 2025

मंगलवार, 25 नवंबर को पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस (Sri Guru Teg Bahadur Ji's Martyrdom Day) के चलते बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर 2025

रविवार होने से देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बेशक बैंक में अवकाश रहता है लेकिन इस दौरान बैंक की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। आज के समय में तमाम बैंक इंटरनेट बैकिंग समेत ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के ज़रिए ग्राहक एनईएफटी/आरटीजीएस ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध फॉर्म और चेकबुक फॉर्म का उपयोग करके फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट किए जा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड कार्ड सेवाओं के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। अन्य सेवाएं, जैसे खाता रखरखाव फॉर्म, स्थायी निर्देश सेट करना और लॉकर के लिए आवेदन करना भी उपलब्ध हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+