Bank Holiday 26 Feb: आरबीआई अलग-अलग त्यौहारों और सार्वजनिक अवकाश पर बैंकों को छुट्टी देता है। महाशिवरात्रि 2025 का पर्व इस बार 26 फरवरी को मनाया जाएगा और ऐसे में RBI ने कई जगहों पर बैंक हॉलिडे दे दी है। बैंक से जुड़ा हुआ काम अगर आप 26 फरवरी को करना चाहते हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक बंद हैं या खुले रहेंगे।

शिवरात्रि 2025 के मौके पर इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद (Bank Holiday Mahashivratri 2025)
शिवरात्रि(Maha shivratri 2025 Holiday) का त्यौहार पूरे देश में कई लोग मनाते हैं। इस दिन पर कई राज्यों के स्कूलों और कॉलेज में भी छुट्टी होती है। ये त्यौहार पर मुख्य रूप से भगवान शिव जी और पार्वती माता की लोग पूजा करते हैं। शिवरात्रि 2025 के अवसर पर आरबीआई के द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।
28 फरवरी को कहां पर रहेगी छुट्टी? (28th Feb Bank Holiday)
28 फरवरी के मौके पर लोसार के अवसर पर सिक्किम (गंगटोक) में सरकारी और निजी दोनों बैंक बंद रहेंगे। फरवरी के महीने में कई दिनों पर बैंक बंद रहे हैं। इसमें त्यौहार और शनिवार-रविवार भी शामिल है। 3 फरवरी को सरस्वती पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी रही थी। इसके अलावा 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 8 फरवरी को महीने के दूसरे शनिवार के कारण दिल्ली समेत पूरे देश में बैंक बंद रहे थे। इसके अलावा 9 फरवरी के दिन पर रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश था। वहीं, 16 फरवरी को रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहे। इसके अलावा 22 फरवरी 2025 महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंकों में अवकाश रहा।
ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़ा काम (Bank Holiday 2025 News)
अगर आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक की वेबसाइट या फिर ऐप की मदद ले सकते हैं। इन छुट्टियों के होने के बावजूद आप एटीएम की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई का भी यूज कर सकते हैं। बैंक की इन सर्विसेस पर छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है। बैंक छुट्टियों को ध्यान में रख कर ही बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करें वरना आपका बैंक का जरूरी काम रूक सकता है और आपको बाद में परेशानी भी हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications