Bank Holidays News: कभी-कभी ऐसा होता है की हमें पता नहीं होता है और अचानक बैंक की छुट्टी पड़ जाती है। ऐसे में हमारे कई जरूरी काम अचानक से फंस जाते हैं और हमें काफी परेशान होना पड़ जाता है। इसीलिए यहां पर हम आपके बैंक हॉलिडे के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपने सभी जरूरी काम समय पर निपटा लें और किसी भी काम के ऐन मौके पर आपको किसी भी परेशानी का सामना करना पड़े। जनवरी के बचे हुए जितने भी दिन है उन्हें पढ़ने वाली छुट्टियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पूरे भारत के सरकारी और प्राइवेट सभी बैंक बंद रहेंगे ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन भारत का गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे है। दिन देश के सभी राज्यों में मौजूद बैंक शाखाएं बंद रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जनवरी का महीना अब कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है, ऐसे में बैंकों में 5 दिन छुट्टियां रहने वाली हैं, जिनसे आपका जरूरी काम प्रभावित हो सकता है। अगर आप इन छुट्टी वाले दिनों को जान लेते हैं और जिस दिन बैंक खुला है उस दिन अपना काम निपटा लेते हैं, तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि इसमें परेशान होने की कोई खास वजह इसलिए भी नहीं है क्योंकि 26 जनवरी के अलावा बाकी जितनी भी छुट्टियां हैं वह अपने राज्य के त्योहारों के हिसाब से हैं। इसलिए आपको 31 जनवरी से पहले अगर कोई भी जरूरी बैंक का काम निपटाना है तो पर्याप्त समय मिल जाएगा। आईए जानते हैं किस दिन किस बैंक में किस कारण से छुट्टी की गई है।
शुरुआत करते हैं आज 23 जनवरी, मंगलवार को स्थानीय त्यौहार के चलते मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
वहीं अगर बात की जाए 25 जनवरी यानी गुरुवार की तो उसे दिन थाई पूसम और मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन है। यही कारण है कि 25 जनवरी को तमिलनाडु महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 26 जनवरी को भी पूरे भारत के बैंक बंद नहीं रहेंगे। त्रिपुरा उत्तराखंड और बंगाल के बैंक 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन बंद नहीं रहेंगे। इन राज्यों के अलावा बाकी पूरे भारत के बैंक इस दिन बंद रहेंगे।
इसके बाद अगर आप बात करते हैं, 27 जनवरी की तो इस दिन चौथा शनिवार पड़ रहा है। बैंक के नियम के अनुसार महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।
अगर बात की जाए 28 जनवरी की तो इस दिन संडे है। संडे के दिन बैंक में छुट्टी ही होती है और इस दिन किसी भी बैंक में कोई भी कामकाज नहीं होता है।
आपको बताते चलें कि बैंक में हमेशा दो तरह की छुट्टियां होती हैं। एक छुट्टी होती है जो पूरे देश में होती है और दूसरी छुट्टी वह होती है जो किसी खास राज्य में उसके खास त्यौहार पर दी जाती है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी गैजडेट हॉलीडे होती है जो पूरे भारत में होती है।इन दिनों भी ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करके आप अपने काम निपटा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications