Bank Holiday in September: इस हफ्ते और अगले हफ्ते में लोकल छुट्टियों, त्यौहारों और वीकेंड का मिक्स है, जिसकी वजह से 13-18 सितंबर तक भारत में 6 बैंक बंद हो सकते हैं. हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में नहीं होती हैं. इसलिए छुट्टियों के सटीक शेड्यूल के लिए अपनी स्थानीय बैंक शाखा या ऐप नोटिफिकेशन से क्लियर करना बेहतर है. कुल मिलाकर सितंबर 2024 में भारत में पब्लिक और प्राइवेट बैंक कम से कम 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टियां, साथ ही धार्मिक और वोकल त्यौहार शामिल हैं. ऐसे में अपने बैंक जाने का प्लान उसी के अनुसार बनाना उचित है.
इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
13 से 18 सितंबर तक कई छुट्टियों की वजह से बैंकिंग सर्विस प्रभावित हो सकती हैं. इसके तहत 13 सितंबर को राजस्थान में रामदेव जयंती / तेजा दशमी है. 14 सितंबर को दूसरा शनिवार / ओणम है, जिससे पूरे भारत / केरल में बैंक बंद रहेंगे. 15 सितंबर को रविवार है. इस दिन पूरे भारत और केरल में तिरुवोनम की वजह से छुट्टी रहेगी. 16 सितंबर को पूरे भारत में सोमवार के दिन ईद-ए-मिलाद पूरे भारत में बैंक बंद रहेगा.
फिर 17 सितंबर को इंद्र जात्रा के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. साथ ही 18 सितंबर यानी बुधवार को केरल में श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बंद रहेगा. इसके अलावा अगले हफ्ते कुछ राज्यों में लंबा वीकेंड होगा. क्योंकि केरल में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि के चलते बैंक बंद रहेंगे. फिर 22 सितंबर को रविवार के दिन बंद रहेंगे. 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

भारत में कैसे तय होती है बैंकों की छुट्टी?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें राष्ट्रीय और स्थानीय आयोजनों, परिचालन आवश्यकताओं, धार्मिक समारोहों और सांस्कृतिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए बैंक अवकाशों की सूची तैयार करती हैं. इसे RBI अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सर्कुलर जारी इसकी जानकारी देती हैं.
RBI नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत सालाना छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी करता है. यह अधिनियम चेक और प्रॉमिसरी नोट जारी करने से संबंधित है, जिसका अर्थ है कि इन उपकरणों से जुड़े लेन-देन सूचीबद्ध छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं हैं.
नकदी संबंधी आपातकालीन स्थितियों के लिए बैंक वीकेंड या अन्य छुट्टियों के बावजूद अपनी ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग ऐप को चालू रखते हैं, जब तक कि उपयोगकर्ताओं को अन्यथा सूचित न किया जाए. ATM नकदी निकासी के लिए ओपन रहते हैं.
बैंक हॉलिडे की कैटेगरी
भारत में बैंक की छुट्टियों की 3 कैटेगरीज होती हैं... पहला - नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट हॉलिडे, दूसरा - रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) हॉलिडे अवकाश और तीसरा - खाता बंद करने के दिन. ये कैटेगरीज सुनिश्चित करती हैं कि छुट्टियों के दौरान विभिन्न बैंकिंग ऑपरेशन प्रभावी ढंग से प्रबंधित किए जाएं. चालू महीने के अंत में 28 सितंबर को चौथा शनिवार और 29 सितंबर अंतिम रविवार एक्स्ट्रा हॉलिडे शामिल हैं. इस महीने 1 सितंबर को रविवार, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी थी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications