Bank Holidays: अक्टूबर के महीने में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा भी शामिल है। बैंकों में इस हफ्ते लगातार 4 दिनों तक छुट्टी रहने वाली है। बैंक में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई के द्वारा जारी की गई है।
ऐसे आप अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम जल्द से जल्द निपटा लें ताकि आपको 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक इन कामों की टेंशन न हो। चलिए अब आपको बताते हैं कि 10 से 14 अक्टूबर तक कहां-कहां बैंक में छुट्टी रहेगी।

इस हफ्ते बैंक में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां (list of Bank Holidays This Week)
10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, दशहरा (महा सप्तमी) की वजह से अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर को दशहरा यानी महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा या दुर्गा अष्टमी पर अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, रांची, पटना, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर को दूसरे शनिवार के कारण और दशहरा, महानवमी, दुर्गा पूजा पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में भी इस दिन पर बैंक बंद रहेगा।
13 अक्टूबर को फिर रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा। फिर इसके बाद 14 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पर गंगटोक में भी बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर में इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद (Bank Holidays October 2024)
14 अक्टूबर के बाद 17 अक्टूबर, 2024 को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू को कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाता है। ऐसे में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को जम्मू और कश्मीर में विलय दिवस मनाया जाएगा। फिर 31 अक्टूबर को दिवाली पर देश भर में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है और विशेष रूप से गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को भी बंद रहेगा।
अक्टूबर महीने में अलग-अलग राज्यों के अनुसार छुट्टियां निर्धारित की गई है। जैसे असम में 17 अक्टूबर को कटि बिहू मनाया जाएगा, जबकि जम्मू और कश्मीर में 26 अक्टूबर को विलय दिवस मनाया जाएगा और इसे देखते हुए ही आरबीआई ने छुट्टियों को तय किया है।
इसी तरह, कई राज्य अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में अलग-अलग तिथियों पर दुर्गा पूजा और दशहरा मनाएंगे। राज्यों के अनुसार, छुट्टियों की पूरी लिस्ट में ये जानकारी दी गई है कि किस राज्य में कब-कब छुट्टी है।
10 अक्टूबर (गुरुवार) को महासप्तमी पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और अन्य में मनाई जाएगी तो इन राज्यों में आरबीआई ने बैंकों में छुट्टी दी है। 11 अक्टूबर को महा अष्टमी और आयुध पूजा का पर्व कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा। इसके कारण भी बैंक बंद रहेगा।
वहीं, 12 अक्टूबर पर विजयादशमी यानी दशहरा पर बैंक बंद रहेगा। 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और काली पूजा पर पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, गुजरात में छुट्टी रहेगी।
बैंकों में छुट्टी होने पर ऐसे निपटाएं अपने काम (Bank Holidays 2024)
इन बैंक छुट्टियों पर आप डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का यूज कर सकते हैं। ऐसे में आप एटीएम का यूज का कैश निकासी के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई और नेट बैंकिंग का भी यूज करके अपने बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications