Bank Holidays Next Week: बैंकों की हर महीने की छुट्टी को आरबीआई के द्वारा निर्धारित किया जाता है। अगले हफ्ते होली का त्योहार है। होली के कारण कई राज्यों में बैंक तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। अगर अगले हफ्ते आप बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो उससे पहले ये पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।

इन दिनों पर अगले हफ्ते बंद रहेगा बैंक (RBI Bank Holiday List)
13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला का त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर देश में कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल राज्य के बैंकों की छुट्टी रहेगी। बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में भी 13 मार्च को बैंक खुले रहेंगे।
इसके बाद 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में होली, डोल जात्रा, धुलंडी की वजह से त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर ज्यादातर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च को कुछ राज्यों में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इन जगहों पर 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसके बाद 16 मार्च को देशभर में बैंक हॉलिडे रहेगी क्योंकि इस दिन रविवार है।
इन दिनों पर भी मार्च में होगी बैंक हॉलिडे (Bank Holidays March 2025)
इसके बाद 22 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण वीकली छुट्टी होगी और इस दिन बिहार दिवस भी है। 23 मार्च को रविवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 मार्च को शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 28 मार्च को जमात उल विदा की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे रहेगी। इसके बाद महीने के अंत में 30 मार्च को रविवार की वजह से बैंक हॉलिडे रहेगी। 31 मार्च को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)के कारण देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे पर ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़े काम (Bank Holidays List)
देशभर में बैंक छुट्टियों के दौरान भी आप आसानी से बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा NEFT/RTGS फंड ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट फॉर्म और चेकबुक फॉर्म के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड जैसी सर्विसेस का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, अकाउंट से जुड़ी सेवाएं, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करना और लॉकर के लिए आवेदन करना जैसी सर्विसेस भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। आप एटीएम की मदद से नकद भी बैंक हॉलिडे के दिन पर निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications