Bank Holiday List Diwali 2024: अगले हफ्ते दिवाली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में कई जगहों के बैंक भी बंद रहेंगे। आरबीआई ने दिवाली पर बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप दिवाली के आसपास किसी दिन बैंक से जुड़ा काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले ये बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

इन राज्यों में लगातार 4 दिन के लिए रहेगी बैंकों की छुट्टी
दिवाली के त्यौहार पर 31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 1 नवंबर को दीपावली, कुट फेस्टिवल और कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 2 नवंबर के दिन दिवाली (बली प्रतिपदा), बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), गोवर्धन पूजा, और विक्रम संवत नववर्ष के कारण गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। फिर 3 नवंबर के दिन और रविवार होने की वजह से सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र के बैंकों में गुरुवार 31 अक्टूबर, 1 नवंबर, 2 नवंबर और 3 नवंबर (रविवार) को लगातार चार दिनों की छुट्टी रहेगी।
1 से 3 नवंबर तक यहां रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड और सिक्किम में 1 नवंबर, 2 नवंबर और 3 नवंबर (रविवार) को तीन दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। 1 नवंबर को कुट फेस्टिवल का उत्सव मनाया जाएगा, जिनमें चावांग कुट, थलफावांग कुट और पवल कुट शामिल हैं। इसके अलावा 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव मनाया जाएगा, जिसे कन्नड़ राज्योत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह कर्नाटक राज्य के गठन का दिन है और इसे कर्नाटक राज्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1 नवंबर को थलफावांग कुट का पर्व भी है। इस दिन मणिपुर के कूकी-चिन-मिजो जनजातियां अच्छे फसल उत्पादन के लिए भगवान का आभार व्यक्त करते हुए मनाते हैं। थलफावांग कुट को 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मिजोरम के आइजोल जिले में फसल त्योहार के रूप में मनाते हैं।
छठ पर्व पर भी रहेगी छुट्टी
छठ पर्व पर बैंक बंद रहेंगे लेकिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। इस दिन उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, और राजस्थान में 7 नवंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़े काम
बैंकों में छुटी होने पर आप बैंक संबंधित काम जैसे- कैश निकालना या लेनदेन करना आदि कर सकते हैं। ATM से डेबिट कार्ड का यूज कर कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications