Bank Holiday on Dhanteras 2024: धनतेरस का त्यौहार देश के कोने-कोने में जमकर मनाया जाता है। सरकारी ऑफिस से लेकर स्कूल तक कुछ राज्यों में बंद रहते हैं। धनतेरस पर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आरबीआई ने धनतेरस पर बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि धनतेरस(29 अक्टूबर) पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं।

धनतेरस पर बैंक बंद रहेंगे?
इस साल धनतेरस का त्यौहार मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को है, जो दिवाली के पांच दिवसीय त्यौहार की शुरुआत का प्रतीक है। मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंकों में नियमित काम-काज होगा। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला ये एक खास त्यौहार है। हिंदू धर्म में यह दिन धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी को समर्पित है।
इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है और यह सौभाग्य लाता है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं।
दिवाली पर इस दिन होगी बैंकों की छुट्टी
इस साल 2024 में दिवाली की तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को मनाएंगे। पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी, क्योंकि इस दिन दोपहर 3:12 बजे अमावस्या लग रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे समाप्त होगी।
अमावस्या समाप्त होने के कारण 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त नहीं होगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी। इस वजह से आरबीआई ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर यानी 2 दिन दिवाली की छुट्टी दी है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है और इस दिन सूर्यास्त के बाद दीये जलाने और लक्ष्मी पूजा की परंपरा है।
31 अक्टूबर को दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, सरदार पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 1 नवंबर को दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम मणिपुर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2 नवंबर गोवर्धन पूजा, बाली प्रतिपदा, बलीपद्यमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवंत नए साल के दिन गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को भाई दूज के दिन रविवार भी है और इस वजह से सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टी पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम
बैंक की छुट्टियां होने पर ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस जैसे यूपीआई का आप यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग का भी यूज कर सकते हैं। वहीं, पैसे निकालने के लिए आप एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। दिवाली पर सभी बैंक वेबसाइट्स, बैंकिंग ऐप्स, और एटीएम सर्विसेस मौजूद रहती हैं जिनका आप आसानी से यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
