Bank Holiday on Chhath Puja 2025: दिवाली का महाउत्सव खत्म होने के साथ अब देश में चार दिनों तक चलने वाला छठ पूजा की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। शनिवार (25 अक्टूबर) से देश में छठ का महापर्व की शुरुआत होगी। ऐसे में इस मौके पर कुछ शहरों में बैंक समेत अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं बंद रहेंगी। यदि बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आज ही निपटा लें या फिर छठ पूजा के दौरान ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, क्योंकि छठ महापर्व के बीच दो दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से शहर में बैंक बंद रहेंगे...

चार दिनों तक मनाया जाएगा छठ पर्व
बता दें कि इस साल छठ महापर्व का पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों में यह पर्व बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मइया की उपासना का प्रतीक है। लोग व्रत रख कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।
इन शहरों में छठ पर रहेंगे बैंक हॉलिडे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा की शाम की अर्घ्य के दिन कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 28 अक्टूबर को पटना और रांची में बैंक की छुट्टी घोषित की गई है। यानी छठ महापर्व पर बिहार, झारखंड और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बेशक त्योहार पर बैंक के ब्रांच बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। आज के समय में अब ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन पूरे किए जा सकते हैं। बैंक हॉलिडे के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और UPI जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी। आप घर बैठे ही IMPS, NEFT, RTGS के जरिए पेमेंट और ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा ATM से कैश निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
