नई दिल्ली, अक्टूबर 26। यदि आप अगले महीने बैंक से जुड़ा से कोई काम निपटाने के लिए ब्रांच में जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल नवंबर महीने में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले आपको उन छुट्टियों की लिस्ट नोट कर लेनी चाहिए, जिनके कारण अगले महीने बैंक बंद रहेंगे। इससे आप बैंक से जुड़ा काम निपटाने के लिए सही दिन बैंक में जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उन दिनों की जानकारी दी है, जिन पर नवंबर 2021 के महीने में बैंकिंग ऑपरेशन बंद रहेंगे। हालाँकि ऑनलाइन बैंकिंग एक्टिविटीज इन दिनों में काम करती रहेंगी।
किन किन चीजों की रहेंगी छुट्टियां
नवंबर के महीने में बैंक कुल 17 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इनमें से 11 दिन आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर लिस्ट के अनुसार और बाकी दिन वीकेंड के हैं। हालांकि आपको ध्यान यह रखना है कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 17 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा मनाई जा रही छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। हां वीकेंड के अलावा कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिन पर सभी राज्यों के बंद रहते हैं।
उदाहरण से समझिए
उदाहरण के लिए बिहार में छठ पूजा के लिए बैंक शाखाएं बंद हो सकती हैं लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में मनाए जा रहे वंगला महोत्सव के लिए बंद नहीं होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक अपनी छुट्टियों को तीन कैटेगरी के अंतर्गत रखता है। इनमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम और रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे के तहत अवकाश और बैंकों के खाते बंद करने के लिए छुट्टी शामिल हैं।
राज्यों से छुट्टियों का संबंध
हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं और साथ ही सभी बैंकिंग कंपनियों द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है। बैंकिंग अवकाश स्पेसिफिक राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करते हैं। आगे जानिए सभी छुट्टियों की लिस्ट।
ये हैं छुट्टियां
कन्नड़ राज्योत्सव/कुट - 1 नवंबर, नरक चतुर्दशी - 3 नवंबर, दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा - 4 नवंबर, दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा - 5 नवंबर, भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा - 6 नवंबर, छठ पूजा/सूर्य पश्ती डाला छठ (सायं अर्ध) - 10 नवंबर, छठ पूजा - 11 नवंबर, वंगला महोत्सव - 12 नवंबर, गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा - 19 नवंबर, कनकदास जयंती - 22 नवंबर और सेंग कुत्सनेम - 23 नवंबर।
महीने के रविवार दूसरे और चौथे शनिवार
7 नवंबर - रविवार, 13 नवंबर - महीने का दूसरा शनिवार, 14 नवंबर - रविवार, 21 नवंबर - रविवार, 27 नवंबर - महीने का चौथा शनिवार और 28 नवंबर - रविवार। यदि आप इन छुट्टियों पर नजर रखते हैं, तो आप बेहतर तरीके से बैंक ट्रांजेक्शन गतिविधियों की योजना बनाने में सक्षम होंगे। लंबे वीकेंड के लिए आप अपनी छुट्टियों को भी अच्छे से प्लान कर सकते हैं। गजेटेड अवकाश पर पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications