नई दिल्ली, अगस्त 28। भारत में बैंक सितंबर 2021 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बंद रहेंगे। अगले महीने बैंक छह साप्ताहिक अवकाशों के अलावा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियों/त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी/संवत्सरी के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंकों में 10 सितंबर 2021 को अवकाश रहेगा। जैसा कि हमने बताया कि 12 में से 6 दिन रविवार और शनिवार की छुट्टी होगी, जबकि 6 छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। सितंबर 2021 में सभी राज्यों में बैंक छह छुट्टियों पर बंद नहीं रहेंगे।
1 ही दिन दो छुट्टियां
बैंक सितंबर में 12 के बजाय 13 दिन बंद रहते, मगर 11 सितंबर को दूसरा शनिवार और गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) एक ही दिन पड़ रहे हैं। इसलिए एक छुट्टी कम हो गयी। भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों को तीन कैटेगरियों में रखा है। इनमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश और बैंक क्लोजिंग शामिल हैं।
त्योहारों के कारण छुट्टियां
अगले महीने 08 सितंबर 2021 को श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, 09 सितंबर 2021 को तीज (हरितालिका), 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत, 11 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन), 17 सितंबर 2021 को कर्म पूजा, 20 सितंबर 2021 को इंद्रजात्रा, 21 सितंबर 2021 को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस होगा।
वीकेंड की छुट्टियां
अगले महीने 05 सितंबर 2021 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 11 सितंबर 2021 को दूसरा शनिवार, 12 सितंबर 2021 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 19 सितंबर 2021 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 25 सितंबर 2021 को चौथा शनिवार, 26 सितंबर 2021 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पड़ रहा है। इसलिए अगर आपका कोई काम है तो इन तारीखों को ध्यान में रख कर ही बैंक जाएं।
किस दिन किस राज्य में छुट्टी
बैंक श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण 8 सितंबर को केवल गुवाहाटी में छुट्टी के कारण बंद रहेंगे। 9 सितंबर को तीज (हरतालिका) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम को छोड़ कर ज्यादातर राज्यों में बैंक 10 सितंबर 2021 को बंद रहेंगे।
जानिए बाकी छुट्टियों पर कहां बंद रहेंगे बैंक
11 सितंबर को, पणजी में बैंक कर्म पूजा के कारण छुट्टी मनाएंगे। जबकि केवल रांची में ही 17 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। इंद्रजात्रा के कारण 20 सितंबर को केवल गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण केवल कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 21 सितंबर 2021 को बैंक अवकाश रहेगा। बता दें कि इस महीने के बचे हुए दिनों में आज 28 अगस्त को चौथा शनिवार है और 29 अगस्त को रविवार है। इन दोनों दिन बैंक में अवकाश है। 30 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों में बैंक होंगे। 31 अगस्त को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कृष्ण अष्टमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जानना चाहते हैं, तो इस लिंक (https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications