Bank Holiday 7 March: आरबीआई के द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट तय की जाती है। 7 मार्च शुक्रवार को आरबीआई के द्वारा बैंक हॉलिडे की गई है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम 7 मार्च को करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लीजिए कि 7 मार्च को बैंक हॉलिडे आपके शहर में है या नहीं है।

7 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक? (RBI Bank Holiday)
7 मार्च को सभी जगह पर बैंक बंद नहीं रहेंगे। 7 मार्च को मिजोरम के लिए सिर्फ आरबीआई ने छुट्टी दी है। 7 मार्च को चपचर कूट का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में मिजोरम में किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में कामकाज नहीं होगा। इस दिन पर फसल कटाई के बाद उत्सव मनाया जाता है। ये उत्सव मुख्य रूप से मिजोरम में मनाया जाता है। मिजो समुदाय के लोग इस त्यौहार को खास तरह से मनाते हैं।
मिजोरम में लोग बांस की पारंपरिक पोशाक पहनकर इस त्यौहार पर चेराओ नृत्य भी करते हैं। यह त्यौहार न सिर्फ मिजोरम की विरासत को दर्शाता है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी दिखाता है।
8 मार्च और 9 मार्च को कहां होगी बैंकों की छुट्टी? (Bank Holidays Statewise)
8 और 9 मार्च को भी बैंक में छुट्टी रहेगी। आरबीआई ने इन दिनों पर साप्ताहिक छुट्टी दी है। 8 मार्च को दूसरा शनिवार और 9 मार्च को रविवार के कारण बैंक हॉलिडे रहेगी। 9 मार्च के बाद होलिका दहन पर 13 मार्च को बैंक हॉलिडे रहेगा। इसके अलावा अटुकल पोंगाला के कारण भी 13 मार्च के दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, केरल और बाकि जगह भी शामिल है।
इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद (Bank Holiday March)
मार्च में कई अन्य दिनों पर भी बैंक बंद रहेंगे। 13 मार्च के बाद 14 मार्च को होली यानी धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा के कारण केरल, नागालैंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, ओडिशा, नागालैंड, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 15 मार्च को अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना के बैंकों में छुट्टी होगी। फिर 16 मार्च को रविवार और 22 मार्च को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 मार्च को रविवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 27 मार्च को शब-ए-कद्र के कारण जम्मू में बैंक बंद रहेंगे और 28 मार्च को जुमात-उल-विदा के कारण केवल जम्मू-कश्मीर में बैंकों हॉलिडे रहेगी। इसके अलावा 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को रमजान-ईद /खुतुब-ए-रमजान के कारण हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर बाकि सभी जगहों पर बैंक हॉलिडे रहेगी।
बैंक बंद रहने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम (Bank Holiday 7 March Friday)
बैंक हॉलिडे होने पर आप यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग या फिर बैंक की वेबसाइट की मदद से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पैसों की निकासी के लिए एटीएम की मदद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
