Bank Holiday: हर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट को आरबीआई जारी करता है। अलग-अलग शहरों के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट भी अलग हो सकती है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही बैंक हॉलिडे रहने वाली है। रामनवमी का पर्व भी इसी हफ्ते मनाया जाने वाला है। 5 अप्रैल को देशभर में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, ये आप चेक कर सकते हैं।

5 अप्रैल को इस जगह बैंक रहेंगे बंद (babu jagjivan ram jayanti 2025)
5 अप्रैल को आरबीआई ने बाबू जगजीवन राम जयंती की वजह से हैदराबाद में बैंक हॉलिडे दी है। वहीं, अन्य जगहों पर इस दिन बैंक खुले रहेंगे। जगजीवन राम भारत के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह दलित समाज के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पिछड़ा वर्ग, दलितों और वंचितों के लिए आवाज उठाई। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल किया, साथ ही दलितों के लिए मतदान की मांग की। 5 अप्रैल को महीने का पहला शनिवार भी है तो आरबीआई के द्वारा इस दिन बैंक हॉलिडे नहीं दी गई है। आरबीआई के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलिडे दी जाती है।
6 अप्रैल को भी बैंक हॉलिडे (bank holiday news)
इस साल रामनवमी का त्यौहार 6 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होने के चलते इस दिन घरों से लेकर मंदिरों तक में राम जी की भव्य पूजा की जाती है। 6 अप्रैल को महीने का पहला रविवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस मौके पर कई राज्यों में स्कूल व दफ्तर भी बंद रहेंगे।
6 अप्रैल को राम नवमी का भी त्यौहार है। ये त्यौहार हिन्दू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। राम नवमी के दिन लोग मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ राम जी की भी पूजा करते हैं। यह दिन भगवान राम के जन्म का प्रतीक है। भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है, और उनका जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। भगवान राम ने अपने जीवनकाल में कई राक्षसों का वध किया था। भगवान राम ने ही रावण का भी वध किया था और रावण का वध करके भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी।
बैंक हॉलिडे पर ऐसे करें जरूरी काम
बैंक हॉलिडे होने पर आप जरूरी कामों को आसानी से निपटा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग या डिजिटल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट या फिर ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप एटीएम या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications