Ram Navami Bank Holiday: सबके दिमाग में एक सवाल चल रहा है कि क्या रामनवमी पर बैंकों की छुट्टी होगी। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि रामनवमी की छुट्टी पूरे भारत में रहेगी और इस दिन सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि रामनवमी की तिथि निर्धारित न होने की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग तारीख को बंद होने वाले हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको रामनवमी के दिन बंद होने वाले बैंकों की लिस्ट और उनकी तारीख के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस दिन भारत का शेयर बाजार भी बंद रहेगा और कोई भी कारोबार नहीं किया जाएगा। रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था और इसे पूरे भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार नवरात्रि के बाद मनाया जाता है।

इस बार रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को पड़ रही है और इस दिन देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। यह हिंदू नव वर्ष के चैत्र महीने की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला त्यौहार है।
भारत में ज्यादातर राज्यों के बैंक 17 अप्रैल 2024 को ही रामनवमी के उपलक्ष में बंद रहेंगे। इस दिन दोनों पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर की बैंक को बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती है।
यह बताते चलें कि रामनवमी के पर्व पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, शिमला, हैदराबाद जैसी तमाम शहरों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इस बार तो रामलीला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में रामनवमी के दिन जश्न का माहौल है। वहां पर आने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार ने भी तगड़े इंतजाम किए हुए हैं। इस दिन प्राइवेट और सरकारी बैंक के साथ लखनऊ और अयोध्या के स्कूल और शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।
अगर आपको बैंक का कोई भी काम ब्रांच जाकर निपटाना है, तो ऐसे काम आप कल नहीं कर पाएंगे। इस दिन बैंक में किसी भी तरह का ट्राजैक्शन या सेटलमेंट भी नहीं होगा।
लेकिन आप चाहें तो ऑनलाइन बैंक के ज्यादा तर काम कर सकते हैं। इसमें स्टेटमेंट निकालना, पैसे ट्रांफर करना और ऑनलाइन किसी भी तरह की हेल्प जैसे काम भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
