Bank Holiday Today: बैंकों में अलग-अलग त्यौहारों और सार्वजनिक अवकाश पर छुट्टी की जाती है। 20 फरवरी के दिन पर आरबीआई ने कुछ जगहों पर बैंक हॉलिडे घोषित की है। हालांकि, अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो चलिए आइए जानते हैं कि किन-किन जगहों पर आज बैंक बंद रहने वाले हैं।

20 फरवरी को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday 20 Feb)
आज 20 फरवरी के दिन पर आइजोल और ईटानगर के राज्य दिवस के उपलक्ष्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में यह बहुत खास दिन है। इस खास दिन पर बैंकों के अलावा सरकारी दफ्तर समेत कई संस्थान बंद रहेंगे। राज्य दिवस पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और सम्मान समारोहों के साथ अपने राज्य की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हैं। इस कारण से ही आरबीआई ने इन जगहों पर बैंक हॉलिडे दी हुई है। हालांकि, अन्य राज्यों में कामकाज सामान्य रहेगा और लोग बिना किसी रुकावट के अपने बैंक से जुड़े कामकाज कर सकेंगे।
आपको बता दें कि यह हॉलिडे लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हर साल प्रकाशित की जाती है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-आधारित त्यौहार, सप्ताहांत की छुट्टियां और विशेष अवसर शामिल होते हैं। आमतौर पर, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और पूरे देश में सभी रविवार को आम जनता के लिए बंद रहते हैं।
फरवरी में इन दिनों पर भी बैंक रहेगा बंद (Bank Holiday News)
20 फरवरी से पहले 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहे थे। अब 20 फरवरी के बाद 22 फरवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक देशभर में बंद रहेगा। इसके अलावा 23 फरवरी को रविवार की वजह से बैंक हॉलिडे होगी और 26 को महाशिवरात्रि की वजह से भी अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 28 फरवरी को लोसार (गंगटोक) में बैंक बंद रहेंगे। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है।
ऐसे निपटाएं जरूरी काम (RBI Bank Holiday List)
बैंक बंद होने पर आप आसानी से अपने कामों को निपटा सकते हैं। पैसों की निकासी के लिए आप एटीएम की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा पैसों को ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई कर सकते हैं। बैंक के द्वारा चलाई जा रही नेट बैंकिंग सर्विस का भी आप यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
