Bank Holiday: भारत में जनवरी के महीने में बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के साथ-साथ कुल 13 छुट्टियां होंगी। हालांकि, 13 जनवरी को पड़ने वाली लोहड़ी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? इसे लेकर कई लोगों को कंफ्यूजन है। आइए आपको बताते हैं कि 13 जनवरी को बैंकों में छुट्टी रहेगी या सभी बैंक खुले रहेंगे।

क्या 13 जनवरी को खुलेंगे बैंक ?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक अवकाश कैलेंडर प्रकाशित करता है। इस कैलेंडर में राष्ट्रीय और राज्य अवकाश, सांस्कृतिक या धार्मिक अनुष्ठान, और अन्य अहम दिवस को ध्यान में रखा जाता है। RBI अपनी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लोहड़ी के मौके पर देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी नहीं है। लोहड़ी के त्योहार के कारण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी में इन दिनों पर बैंकों में रहेगी छुट्टी
1 जनवरी को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में नए साल के दिन/लूसोंग/नमसॉन्ग के लिए बैंक बंद रहे थे। वहीं, 2 जनवरी को आइजोल और गंगटोक में बैंक लूसोंग/नमसॉन्ग/नए साल के जश्न के लिए बंद रहे थे।
6 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन था और ऐसे में चंडीगढ़ में बैंक बंद रहें थे। इसके अलावा 11 जनवरी को मिशनरी डे/इमोइनु इरतपा और दूसरे शनिवार की वजह से इम्फाल और आइजोल में बैंक बंद रहे थे। वहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन अहमदाबाद और बेंगलुरु सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस है और इस दिन चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
अगले दिन उझावर थिरुनल मनाया जाता है और चेन्नई में बैंक फिर से बंद रहेंगे। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती/वीर सुरेंद्रसाई जयंती के अवसर पर अगरतला और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, महीने के अंत में, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ होगा, जब देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का छुट्टियों के दिन करें यूज
बैंक में छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस यूज कर सकते हैं। ये सभी सर्विस छुट्टियों के दिन भी चालू रहती हैं। ग्राहक लेन-देन के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इन दिनों के दौरान नकद निकासी के लिए एटीएम का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications