नई दिल्ली, दिसंबर 14। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 2 दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इस ऐलान के अनुसार बैंककर्मी 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2021 को हड़ताल पर रहेंगे। इकसे चलते बैंकों के कामकाज पर पड़ सकता है। बैंक यूनियंस ने बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ इस हड़ताल का ऐलान किया है। भारतीय बैंक संघ ने बताया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल का नोटिस दिया है। इस नोटिस में बताया गया है कि यूएफबीयू के संघटक संघों के सदस्य जैसे एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए ने अपनी मांगों के समर्थन में 16 और 17 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं इस हड़ताल के चलते एक राज्य में बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे।

जानिए किन बैंकों पर पड़ेगा असर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) और आरबीएल बैंक (आरबीएल बैंक) ने बताया है कि इस हड़ताल से उनके बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है। आरबीएल बैंक ने बताया है कि विरोध करने वाली यूनियनों से जुड़े उसके कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में हड़ताल से उनके बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है। हालांकि बैंक सभी जरूरी कदम उठा रहा है, जिससे हड़ताल का असर न पड़े।
हड़ताल से इस राज्य में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक यूनियनों ने हालांकि 16 दिसंबर और 17 दिसंबर की ही हड़ताल की घोषणा की है। लेकिन मेघायल में बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। बैंक की हड़ताल गुरुवार और शुक्रवार को है। वहीं मेघायल में स्थानीय अवकाश होने के चलते शनिवार को भी छुट्टी है। 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की बरसी के चलते यहां पर बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं अगले दिन रविवार होने के चलते मेघालय में बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications