आम बजट 2021 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए बैंक जमा पर मौजूदा 1 लाख रुपये के बीमा कवर को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का ऐलान किया।
नई दिल्ली: आम बजट 2021 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए बैंक जमा पर मौजूदा 1 लाख रुपये के बीमा कवर को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का ऐलान किया। वित्त मंत्री के इस ऐलान से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंकों के बंद होने पर भी ग्राहकों को नुकसान का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा बैंक खाताधारकों के लिए इंश्योरेंश की रकम को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा रहा है।

साल 1993 के बाद अब तक डिपॉजिट गारंटी लिमिट को नहीं बदला गया था और खाताधारकों को इसके लिए एक लाख रुपए मिलते थे। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) एक्ट 1961 के तहत अभी तक बैंक में जमा राशि में से सिर्फ एक लाख रुपए का दिए जाते थे। लेकिन अब जमाकर्ता को इसके लिए पांच लाख रुपए मिलेंगे। सरकार का इसकी ओर ध्यान पीएमसी बैंक घोटाला सामने आने के बाद गया है। बता दें कि बीमा को बढ़ाने की मांग काफी वक्त से की जा रही है। इसको लेकर एक इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बैंक में डिपॉजिट एक लाख से ज्यादा की रकम को इंश्योरेंस के दायरे में लाने पर सरकार विचार कर रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.75 लाख करोड़ के विनिवेश लक्ष्य का ऐलान किया। इस लक्ष्य को एलआईसी सहित कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेच कर पूरा किया जाएगा। बता दें कि एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने का ऐलान पिछले बजट में ही किया गया था। मगर कोरोना के कारण ये संभव नहीं हो पाया। पब्लिक सेक्टर बैंकों में और 20,000 करोड़ रुपये की कैपिटल इंफ्यूज का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री के अनुसार बैंकों में पैसा सुरक्षित रहे इसके पुख्ता इंतजान किए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्योरिटी मार्केट कोड लॉन्च करने का भी ऐलान किया है। एयर इंडिया, बीपीसीएस, कॉनकोर, पवन हंस सहित अब तक जिन कंपनियों का विनिवेश करने का ऐलान किया गया है उन्हें 2022 तक पूरा किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
