नए साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। साल की शुरुआत में ही बैंक व बीमा कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
नई दिल्ली: नए साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। साल की शुरुआत में ही बैंक व बीमा कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। जी हां भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख यूनियनों ने 8 जनवरी 2020 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक शीर्ष नेता द्वारा दी गयी है।

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल
मालूम हो कि यहां जारी एक बयान में एआईबीईए के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की जाएगी, जिसमें नौकरियों की सुरक्षा, रोजगार सृजन और श्रम कानूनों में संशोधन बंद करने से संबंधित मांगें रखी जाएंगी। वहीं वेंकटचलम के अनुसार, इस हड़ताल में शामिल होने वाले बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख यूनियन एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी होंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और सामान्य बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
2020 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साल 2020 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के बारे में बता दें। इस साल 7 लंबे वीकएंड्स आ रहे हैं, जिसमें आप अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। साल 2020 लंबी छट्टियां चाहने वालों के लिए गुड न्यूज लेकर आ रहा है। इस साल की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। वहीं 26 जनवरी की छुट्टी संडे को मिलेगी। साल 2020 में लंबे वीकएंड की शुरूआत 21 फरवरी यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी से होगी। हम आपको बैंकों की छुट्टियों की जानकारी देंगे ताकि आने वाले साल 2020 में आप अपने बैंक संबंधित कामों को उसी के अनुरूप प्लान कर सकें। जानिए बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी पूरी लिस्ट यहां देखिए।
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 जनवरी बुधवार नया साल
26 जनवरी रविवार गणतंत्र दिवस
21 फरवरी शुक्रवार महाशिवरात्रि
10 मार्च मंगलवार होली
10 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
25 मई सोमवार रमजान ईद
3 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन
15 अगस्त शनिवार इंडिपेंडेंस डे
22 अगस्त शनिवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार गांधी जयंती
25 अक्टूबर रविवार दशहरा
16 नवंबर सोमवार दीवाली
30 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications