Bangladesh Election Results: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर ली है। जिसके बाद पिछले 18 महीनों से अस्थिर रहने वाले इस दक्षिण एशियाई देश में स्थिरता आने की उम्मीद बढ़ गई है। गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव में BNP ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है, जिससे पिछले कई सालों से बांग्लादेश से बाहर रहने वाले तारिक रहमान (Tarique Rahman) अब अगले प्रधानमंत्री (PM) बन सकते हैं। इस बीच चर्चा एक और मुद्दे पर भी है और वह है कि अगले प्रधानमंत्री बनने वाले तारिक रहमान की दौलत कितनी है और वे वास्तव में क्या करते हैं।

तारिक रहमान (Tarique Rahman) बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं। उन्हें बांग्लादेश की राजनीति में 'क्राउन प्रिंस' कहा जाता है। वैसे तो उनकी वापसी फरवरी 2026 में संसदीय चुनावों के दौरान होने वाली थी, लेकिन बदलती परिस्थितियों के बीच वह 25 दिसंबर 2025 को ब्रिटेन से वापस आ गए। बांग्लादेश लौटने से पहले तारिक रहमान 17 साल देश से बाहर रहे थे।
21 हजार करोड़ टका की दौलत-
दौलत की बात करें तो तारिक रहमान बांग्लादेश के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास कई हजार करोड़ टका की संपत्ति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 1.7 अरब डॉलर अनुमानित है। इसे बांग्लादेशी टका में कन्वर्ट करें तो यह करीब 21 हजार करोड़ टका के आसपास बनता है, जो काफी बड़ी रकम है। वर्तमान समय में डॉलर के मुकाबले एक टका की वैल्यू लगभग 122.49 टका है। यदि इसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो तारिक के पास 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत होने का अनुमान लगता है।
क्या काम करते हैं तारिक रहमान-
सवाल यह उठता है कि तारिक रहमान आखिर क्या करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति इतनी ज्यादा है। तारिक रहमान के बिजनेस के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2015 में उन्होंने White and Blue Consultants Limited नाम से एक निजी फर्म रजिस्टर की थी, जो पब्लिक रिलेशन और कम्युनिकेशन से जुड़ी कंपनी बताई जाती है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 1.5 करोड़ टका की परियोजनाओं में भी निवेश किया था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि तारिक के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। अब यह देखना बाकी है कि वह बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के लिए क्या कर पाते हैं।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications