Bangalore weather in april: बेंगलुरु में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक देखा जा रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, शहर में इस महीने कम से कम 10 दिनों में 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो दर्शाता है गर्मी के दिनों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

साल 2014 के बाद से, बेंगलुरु ने केवल 2016, 2017, 2019 और 2021 में अप्रैल में 37 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार किया है।
मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
बेंगलुरु में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में, तापमान केवल एक या दो दिनों के लिए 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक हुआ था, इससे पहले इतनी लंबी अवधि के लिए कभी इतना अधिक तापमान नहीं रहा है।
आपको बता दें कि आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उच्चतम तापमान आमतौर पर साल के एक या दो दिन दर्ज किया जाता है। लेकिन इस साल, अप्रैल में दो दिनों में, शहर का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और कई मौकों पर 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।
इस साल से पहले साल 2016 में, बेंगलुरु में अप्रैल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिलचस्प बात यह है कि डेटा से यह भी पता चला है कि इस अप्रैल में उच्चतम तापमान बेंगलुरु के सामान्य औसत तापमान से अधिक हो गया है।
20 अप्रैल को छोड़कर हर दिन शहर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया गया, जो अप्रैल के सामान्य औसत तापमान के बराबर है।
आपको बता दें कि विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी है कि इस साल की गर्मी दुनिया भर में अब तक की सबसे गर्म होने वाली है।
यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बेंगलुरु में 2 अप्रैल को 37.6 डिग्री सेल्सियस का भीषण तापमान दर्ज किया गया, जो अप्रैल के महीने में पिछले आठ वर्षों में सबसे अधिक और पिछले 15 वर्षों में दर्ज किया गया तीसरा सबसे अधिक तापमान था।
लंबे समय से नहीं हुई है बारिश
सिर्फ यही नहीं, लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण बेंगलुरु और इस शहर के आसपास के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक समय तक झुलसा देने वाला बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के बचे हुए दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लेकिन मई महीने में पहली बार बारिश होने की संभावना है, जो शहर के मौजूदा तापमान रिकॉर्ड को देखते हुए काफी देरी से है।
आपको बता दें कि यहां पर पिछले काफी समय से लोग गर्मी के कारण परेशान हैं आईएमडी ने इस शहर में लू चलने की संभावना भी बताई है।
इस शहर में तापमान अधिक होने के कारण सड़कों पर ठंडक बनाए रखने के लिए पानी के फुहारे भी छोड़े जा रहे हैं। कई जगहों पर लोग राहगीरों को पानी भी पिला रहे हैं।
आईएमडी के अनुसार इस गर्मी में, अल नीनो का प्रभाव अधिक है, इसलिए तापमान और गर्म दिन बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, ग्लोबल वार्मिंग ऐसे तरीकों से प्रकट हो रही है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
