Bangalore weather Today in Hindi: बैंगलोर में आज तबाड़तोड़ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 16 अक्टूबर के दिन बैंगलोर के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अगर आप घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से छाता लेकर जरूर निकले. चलिए जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते बैंगलोर में कैसा मौसम रहने वाला है.

मौसम विभाग की माने तो इस पूरे हफ्ते बैंगलोर में बारिश रहेगी. लेकिन आज 16 अक्टूबर के दिन मौसम विभाग यानी IMD ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के अलावा राज्य के ज्यादातर इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने कर्नाटक के कोस्टल इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते बैंगलोर में बारिश रहेगी. बैंगलोर में आज से लेकर 23 अक्टूबर तक बारिश रह सकती है.
अब फटाफट जान लेते हैं कि बैंगलोर में इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल (Bangalore Weather Today)
16 अक्टूबर - आज यानी 16 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में भारी बारिश होने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आज के दिन भारी बारिश हो सकती है. इसलिए अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो छाता लेकर ही निकले.
17 अक्टूबर- कल यानी 17 अक्टूबर के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है. इस दिन तापमान 1 डिग्री बढ़ सकता है. 17 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं इस दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
इसके अलावा 18 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर के दिन हल्की बारिश या ना के बराबर बारिश रहेगी. इन दिनों तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं बारिश की वजह से बैंगलोर में उमस भरा माहौल रह सकता है.
ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक बैंगलोर के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है.
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम (Today Weather Forecast)
भारतीय विज्ञान मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर यानी आज देश के 10 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड शामिल हैं. इसके अलावा अगर दक्षिण भारत की बात करें तो करेल में आने वाले 5 दिनों में बारिश रह सकती है. वहीं आंध प्रदेश में 16 अक्टूबर के दिन मध्यम से भारी बारिश रह सकती है.
देश के लगभग ज्यादातर इलाकों से मानूसन विदाई ले चुका है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है. जिसकी वजह से बाकी राज्यों में ठंडी हवाएं चलने लगी है.
दिल्ली में कब आएगी ठंड ? (Delhi Weather Today)
देश की राजधानी दिल्ली से मानूसन लगभग जा चुका है. अब दिल्ली वालों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगा है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं राजधानी दिल्ली में ऐयर क्वालिटी 114 से 120 के बीच रह सकती है.
भारतीय विज्ञान मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत से दिल्ली वालों को ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
