Bangalore Weather Update Today: आज 21 अक्टूबर को बैंगलोर में अधिकतम तापमान 26.94 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यनूतम तापमान 20.19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं 72 फीसदी उमस रहने वाली है. बैंगलोर में आज 21 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है. 22 अक्टूबर यानी कल के लिए मौसम विभाग ने जरूरी अपडेट दिया है. चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं.

देश के दक्षिण भाग और उसके आसपास के इलाकों में बारिश अभी भी थम नहीं रही है. मानसून अधिकतर इलाकों से विदाई ले चुका है. लेकिन दक्षिण क्षेत्र में बारिश जारी है. कल यानी 22 अक्टूबर के लिए भारतीय विज्ञान मौसम विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
Bangalore Weather: 22 अक्टूबर को कैसा रहने वाला है मौसम?
भारतीय विज्ञान मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर में 22 अक्टूबर को ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसलिए अगर आप इस दिन कही जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से छाता लेकर ही निकले. अब फटाफट आने वाले दिनों के मौसम का हाल भी जान लेते हैं.
Bangalore Weather Update: बैंगलोर में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है. बैंगलोर में 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर के दिन हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 26 अक्टूबर के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
वहीं 27 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में मौसम साफ रहने वाला है. जिसका मतलब हुआ की इस पूरे हफ्ते बैंगलोर के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है.
इन दिनों बैंगलोर में तापमान 21 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बैंगलोर के अलावा कर्नाटक के तमाम क्षेत्रों में बारिश रहने वाली है. इसके साथ ही दक्षिण भारत और उसके आसपास के इलाको में बारिश हो सकती है.
Weather Update: दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दक्षिण भारत और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. वहीं अंडमान निकोबार में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.
21 अक्टूबर - मौसम विभाग की माने तो 21 अक्टूबर के दिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.
22 अक्टूबर- इस दिन केरल, कोस्टल कर्नाटक और बाकी कर्नाटक के राज्यों में बारिश की संभावना जाताई गई है.
23 अक्टूबर- 23 अक्टूबर के दिन केरल, कर्नाटक, ओडिशा और वेस्ट बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन ओडिशा में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
25 अक्टूबर- इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
