Bangalore Mausam Ka Hal: बेंगलुरु में मार्च के महीने में मौसम जल्द बदलने वाला है। इससे जुड़ी हुई IMD ने बड़ी अपडेट दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर और दक्षिणी कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश जल्द होने की उम्मीद है। राज्य के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मार्च और मई के बीच बेंगलुरू और कई जिलों में 30 से 40 प्रतिशत से अधिक प्री मॉनसून बारिश होगी।

बेंगलुरू में आज कैसे रहेगा मौसम? (Bengaluru Weather Update)
बेंगलुरू में आज 7 मार्च को बादल छाए रहेंगे और मिनिमम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक और मलनाड क्षेत्रों में आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। मार्च महीने के मध्य में बेंगलुरू में लोगों को दिन का तापमान सामान्य लग सकता है लेकिन सुबह और शाम गर्मी का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है।
बेंगलुरू में कब हो सकती है मार्च में बारिश? (Bangalore Weather Update Today)
मौसम विभाग ने बेंगलुरू में मार्च के अंत तक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बेंगलुरू नॉउ के अनुसार, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सी.एस. पाटिल ने बताया है कि रात के समय तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उत्तरी कर्नाटक में भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है, जबकि बेंगलुरु में बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन कर्नाटक के उत्तर-पूर्वी जिलों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मार्च में वहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। अप्रैल और मई तक गर्मी की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, जो उत्तरी कर्नाटक में समान रूप से फैल जाएगी।
मार्च में इतना रह सकता है तापमान (Bangalore Mausam Ki Jankari)
मौसम विभाग ने बताया है कि बेंगलुरु में बारिश से लोगों को जल्द राहत मिलेगी, लेकिन कर्नाटक के पूर्वोत्तर जिलों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मार्च में वहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, अप्रैल और मई तक गर्मी कम होने की उम्मीद है, जो उत्तरी कर्नाटक में समान रूप से होगी। तापमान में वृद्धि ला नीना की स्थिति के कमजोर होने के कारण है, जो पहले इस क्षेत्र को ठंडा रखती थी। इन स्थितियों के स्थिर होने के साथ, गर्म मौसम होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
