Bangalore Weather Today: आज यानी 20 अक्टूबर को बैंगलोर में अधिकतम तापमान 26.51 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 19.57 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज बैंगलोर में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 71 फीसदी तक उमस बनी रहेगी. मौसम विभाग ने बैंगलोर में आने वाले दिनों के लिए भी जरूरी अपडेट जारी की है. चलिए जानते हैं कि बैंगलोर में किस दिन ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है.

देश के तमाम क्षेत्रों से मानसून विदाई ले चुका है. लेकिन दक्षिण भारत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी है. मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इस दौरान बैंगलोर में तापमान 22 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके साथ ही आईएमडी ने बैंगलोर के मौसम को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है.
Bangalore Weather: बैंगलोर में किस दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश ?
भारतीय विज्ञान मौसम विभाग यानी आईएमडी की माने तो 22 अक्टूबर 2024 के दिन बैंगलोर में भारी बारिश हो सकती है. तो अगर आप इस दिन कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे है, तो अपने साथ एक छाता लेकर जरूर निकले.
इसके साथ ही मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है.
Weather Update Today: दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में कैसा होगा मौसम?
आईएमडी यानी मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में आज 20 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं इसके आसपास के इलाके जैसे गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सो में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है.
21 अक्टूबर - मौसम विभाग की माने तो 21 अक्टूबर के दिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.
22 अक्टूबर- इस दिन केरल, कोस्टल कर्नाटक और बाकी कर्नाटक के राज्यों में बारिश की संभावना जाताई गई है.
23 अक्टूबर- 23 अक्टूबर के दिन केरल, कर्नाटक, ओडिशा और वेस्ट बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन ओडिशा में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
25 अक्टूबर- इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
