Bangalore Weather Today: बैंगलोर में कल बारिश से बुरा हाल था. आज भी 22 अक्टूबर के दिन भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. आज बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 18.89 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26.63 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं आज 66 फीसदी तक उमस रहने वाली है. मौसम विभाग ने बैंगलोर में बारिश को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है.

भारतीय विज्ञान मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार आज 22 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बैंगलोर के साथ-साथ दक्षिण भारत के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो इस पूर हफ्ते में बैंगलोर में बारिश रहने वाली है.
Bangalore Weather Yesterday: बैंगलोर में कल बिगड़े हालात
कल यानी 21 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में भारी बारिश से बुरे हालात बन गए थे. लोगों को सड़कों में भारी जाम देखने को मिला. वहीं आईटी हब में काम करने वाले लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया में भी लोगों को बैंगलोर में हुई भारी वर्षा को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. लोगों के मन में भारी बारिश को देख तनाव का माहौल बना हुआ है.
सड़कों में मौजूद बसे और कार पानी में डूबती हुई दिखाई दे रही है.
Bangalore Weather Today: इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा बैंगलोर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है. वहीं इस पूरे हफ्ते बैंगलोर में बूंदाबांदी रहने वाली है.
22 अक्टूबर- 22 अक्टूबर यानी आज के दिन बैंगलोर में अधिकतम तापमान 25.24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस दिन भारी बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है.
23 अक्टूबर- 23 अक्टूबर यानी कल के दिन बैंगलोर में अधिकतम तापमान 26.08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन तापमान 24.18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
25 अक्टूबर- 25 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की बारिश हो सकती है. इस दिन तापमान 24.18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
26 अक्टूबर- 26 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में मौसम साफ रहेगा. वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही इस दिन अधिकतम तापमान 26.13 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.
Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
22 अक्टूबर के दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 35.19 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. आज दिल्ली में 25 फीसदी तक उमस रहने वाली है.
क्योंकि आज के दिन तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसलिए दिन में तगड़ी धूप होगी. वहीं शाम होते-होते मौसम ठंडा होने लगेगा.
दिल्ली में अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में ठंड आ सकती है.
Weather Today: देश के अन्य राज्यों में कैसा होगा मौसम?
22 अक्टूबर यानी आज के दिन केरल, कोस्टल कर्नाटक और बाकी कर्नाटक के राज्यों में बारिश की संभावना जाताई गई है. वहीं कल यानी 23 अक्टूबर के दिन केरल, कर्नाटक, ओडिशा और वेस्ट बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई गई है. 24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन ओडिशा में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है. 25 अक्टूबर- इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
