Bangalore Weather Today News: कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में आज अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. आज बैंगलोर के लोगों को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. देश के लगभग ज्यादातर इलाकों अब मानसून थम चुका है. वहीं लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. लेकिन दक्षिण भारत के इलाकों से मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा. चलिए जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते बैंगलोर और देश के अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है.

कर्नाटक के कुछ इलाकों में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. आईएमडी (IMD) ने कर्नाटक के कोस्टल इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जाताई है. मौसम विभाग की माने तो इस पूरे हफ्ते बैंगलोर में बारिश रह सकती है. वहीं 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में बादल छाए रहेंगे.
Bangalore Weather Update: बैंगलोर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?
15 अक्टूबर- 15 अक्टूबर के दिन बैंगलोर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. बैंगलोर में लोगों को आज भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है.
वहीं बारिश की वजह कर्नाटक के कुछ इलाकों में उमस रह सकती है. बैंगलोर के चिक्काबल्लापुरा, चिकमंगलूर, कोलार, मैसूर में आज मध्यम से भारी बारिश रह सकती है.
16 अक्टूबर- 16 अक्टूबर यानी कल के दिन बैंगलोर में तापमान बढ़ सकता है. इस दिन तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन बैंगलोर के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. तो इसलिए अगर आप इस दिन घर के बाहर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का मिजाज देख कर ही बनाए.
17 अक्टूबर - इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वला है. लेकिन इस दिन बैंगलोर में ना के बराबर बारिश होने का अनुमान है. वहीं 18 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर के दिन बेहर ही हल्की बारिश हो सकती है. वहीं इन दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Weather Update:कैसा रहेगा बाकी राज्यों के मौसम का हाल?
आईएमडी (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर यानी कल तक देश के लगभग 10 राज्यों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.वहीं कहीं राज्यों ये भारी बारिश होने की भी संभावना है. इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रधेश, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र, बिहार और झारखंड शामिल हैं.
वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्य जैसे तमिलनाडु और पोंडीचेरी में आज भारी बारिश हो सकती है. वहीं केरल में आने वाले 6 दिन बारिश का माहौल ही रहने वाला है. आंध प्रदेश में आज और 16 अ्कटूबर के दिन बारिश होगी.
Delhi Weather Today:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं राजधानी के ऐयर क्वालिटी 114 तक रह सकती है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में मानसून विदाई ले चुका है. ऐसे में दिल्ली में बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. वहीं इस महीने के आखिरी महीने तक दिल्ली के लोगों को ठंड महसूस हो सकती है.
मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर के अंत तक और नवंबर की शुरुआत में ठंड का एहसास हो सकता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications