भारत की सिलिकॉन वैली कही जाने वाली सिटी बेंगलुरू से जुड़ी अहम अपडेट है. आज 15 जून को मौसम को लेकर ताजा अनुमान आया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान तापमान 21-30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. यानी अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तापमान हो रहने की उम्मीद है.
अगले 5 दिनों के लिए क्या है अनुमान?
प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले हफ्ते या फिर करीब 10 दिनों तक शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ज्यादातर समय आसमान में बादल रहेंगे. शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से हल्की बारिश हो रही. जबकि शुरुआती मानसून में भारी बारिश हो रही थी. 2 जून को तो तूफानी स्थिति थी. एजेंसी के मुताबिक राजधानी में मंथली कोटे की बारिश हो चुकी है. क्योंकि सामान्य बारिश 110.3 mm के मुकाबले 152.5 mm बारिश हुई है. ऐसे में अगले 7 से 10 दिनों में 10-15mm बारिश की संभावना है.

स्काईमेट ने कहा कि 16, 17 और 20 जून को हल्की बारिश हो सकती है. बाकी अन्य दिनों में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान नीचे रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम 20-22 डिग्री की रेंज रह सकता है.
रविवार को कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक रविवार को उडुपी, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ जिलों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है. बेलगावी, धारवाड़, बागलकोट, विजयपुरा, कलबुर्गी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में 18 से 19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 2 से 3 दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति खत्म हो जाएगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है. ऐसे में तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
