Bengaluru Mausam Updates: बेंगलुरु में जब भी बारिश कम होती है, पानी का संकट भी खड़ा हो जाता है। लगभग 150 दिनों तक भीषण सूखा झेलने के बाद, बेंगलुरु के लोगों को आखिरकार बारिश ने राहत की सांस दिलवाई। केंगेरी और येलहांका में दर्ज की गई बारिश भीषण गर्म मौसम की लंबी अवधि के अंत का प्रतीक भी माना जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 06 अप्रैल 2024 को शहर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस सप्ताह बारिश ने मौसम को सुहाना करने के साथ-साथ भीषण सूखे से लोगों को राहत दिला दी है।

आईएमडी के अनुसार, शहर में 146 दिनों तक बारिश नहीं हुई है। बेंगलुरु में आखिरी बार 7 और 8 नवंबर को 71.2 मिमी और 29.3 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, 23 नवंबर को शहर में 1.6 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 3 और 4 दिसंबर को शहर में 0.3 मिमी और 0.4 मिमी बारिश से बेंगलुरु को भीषण गर्मी से राहत मिली थी।
आईएमडी के मुताबित, विजयपुरा, बीदर और बागलकोट सहित कर्नाटक के अन्य हिस्सों में वर्षा आगे आने वाले दनों मे भी होने की संभवाना है। बेंगलुरु, जो विश्व स्तर पर अपनी सुखद जलवायु के लिए जाना जाता है उस शहर ने 62 सालों में सबसे लंबे समय तक सूखे का दौर झेला है।
बेंगलुरु में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 अप्रैल तक बेंगलुरु (ग्रामीण और शहरी दोनों) में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की भी अधिक संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि बारिश का दौर कुछ दिनों तक चलेगा, जिससे शहर के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
केंगेरी और बेंगलुरु के अन्य हिस्सों में बारिश निवासियों के लिए राहत लेकर आने के साथ-साथ मानसून के मौसम के आगमन की घोषणा भी कर चुकी है, साथ ही आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना भी है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बेंगलुरु में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दक्षिणी राज्य के कुछ हिस्सों में 23 अप्रैल तक बारिश होती रहेगी जबकि कर्नाटक के बाकी हिस्सों में सूखा रहेगा। मौसम विभाग ने इस बात का भी संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
आपको बता दें कि आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है। इसके अलावा आईएमडी ने 21 अप्रैल तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में और अगले दो दिनों तक झारखंड में हीटवेव की स्थिति की भी संभावना बताई है।
23 अप्रैल तक पूर्वी भारत में भी भीषण लू का दौर भी जारी रहने की संभावना है और 19 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
