Bengaluru Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बेंगलुरू में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस पूरे हफ्ते बेंगलुरू में जमकर बारिश होने के आसार हैं। 6 अक्टूबर को एक या दो बार बारिश साथ में बादल गरज सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में कहां बारिश होने वाली है।

अगले हफ्ते ऐसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम
6 से 9 अक्टूबर तक शहर में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। इनदिनों पर दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 10 और 11 अक्टूबर को जमकर बारिश हो सकती है। इस दिन कई जगहों पर बेंगलुरू में तेज और लगातार बारिश होने की भी संभावना है।
इन जगहों पर होगी बेंगलुरू में सबसे अधिक बारिश
विधान सौध, केंपेगौड़ा, बाग्मेन टेक पार्क के आसपास सबसे अधिक बारिश होने के आसार हैं। दक्षिणी आंतरिक इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है, जबकि उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश संभव है। आईएमडी ने 9 अक्टूबर तक दक्षिणी कर्नाटक के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बेंगलुरू के साथ-साथ रामनगर, मांड्या, चिकमगलुरु, कोलार और दावणगेरे जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि अक्टूबर में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण पूरे महीने तापमान ठंडा रहेगा और मौसम सुहावना भी बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
टाइम्स नाउ के अनुसार, तेज बारिश के बीच बेंगलुरू के लोगों को मौसम विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि ज्यादा जरूरत होने पर ही घर के बाहर जाएं। इस पूरे हफ्ते में छिटपुट बारिश होने की संभावना के कारण छाता साथ रखें। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में गीली सड़कें और जलभराव के कारण यातायात बाधित होने की संभावना है।
यदि आप बाहरी गतिविधियों के लिए बाहर जा रहे हैं, तो योजना बनाने से पहले मौसम चेक करना सबसे अच्छा है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोई बड़ा मौसमी बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इसी वजह से कम से कम एक हफ्ते तक मौसम गर्म ही रहेगा। देश के कई हिस्सों में दिसंबर औक जनवरी में कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने पर अक्टूबर और नवंबर में सर्दी रफ्तार पकड़ेगी। अक्टूबर और नवंबर में ला- नीना के एक्टिव होने की भी संभावना है। ला-नीना एक्टिव होने पर दिसंबर और जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications