Bangalore Weather: बेंगलुरू में बढ़ते तापमान ने बेहाल कर दिया है. समय से पहले ही गर्मी का सीजन आ गया है. यहां तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल गया है. पिछसे साल शहर में 68 दिनों तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बरकरार रहा था. पिछले दो दशकों में शहर ने 6 सबसे बुरा गर्मी का सीजन झेला है, जिसमें 2016 में रिकॉर्ड सबसे गर्म 76 दिन भी शामिल हैं.
बेंगलोर में गर्मी का सीजन
एक्स पर दी जानकारी में नम्मा कर्नाटक अपडेट के मुताबिक 2020 और 2023 के बीच बेंगलोर में हल्की गर्मी देखने को मिली,. जबकि 2024 में यह ट्रेंड टूट गया. क्योंकि पिछले साल 34 डिग्री सेल्सियस वाले 68 दिन रहे. इससे पहले 2019 में इस तरह के 74 दिन रहे थे. वहीं, 2014 में 71 दिन ऐसे रहे थे. जबकि 2013 में 69 दिन, 2017 में 68 दिन और 2012 म्ं 57 दिन इतनी गर्म रहे थे. इस लिहाज से पिछले 20 सालों में गर्मी के सीजन में बेंगलोर में औसतन 48 दिन उच्चतम तापमान वाले रहे.
बेंगलुरु में कब होगी बारिश?
ला नीना की स्थिति से गर्मी की बारिश पर पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद है, जिससे गर्मी कम हो सकती है. नम्मा कर्नाटक मौसम ने कहा कि अप्रैल की बारिश अंततः इस गर्मी का भाग्य तय करेगी.

मौजूदा तापमान का ट्रेंड
IMD के राजावेल मनिकम ने बताया कि हल्की से मध्यम दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवाएँ कर्नाटक के मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर रही हैं. ये हवाएँ पूरे राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का कारण बनती हैं. बेंगलुरु शहर और केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है.
बेंगलुरु और आस-पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. चिकमगलुरु, हसन, मदिकेरी, चित्रदुर्ग और शिवमोग्गा जैसे क्षेत्रों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिल रहा है. शहर में सुबह के समय कोहरा या धुंध के साथ साफ आसमान रहने की उम्मीद है.
आने वाले दिनों में मौसम
IMD ने आने वाले दिनों में बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. कर्नाटक में हल्की से मध्यम दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं से मौसम की स्थिति प्रभावित हो रही है.
अप्रैल में मिलेगी राहत!
अप्रैल के करीब आते ही विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बारिश से इस साल अब तक झेली गई भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. अच्छी बारिश से बेंगलुरु के निवासियों के लिए आने वाला मौसम और भी आरामदायक हो सकता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
