Bangalore Weather Forecast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार शाम को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज 15 अप्रैल को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है. इसके तहत मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है.
18 जिलों के लिए अलर्ट जारी
IMD के अनुमान के मुताबिक आज हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले हफ्ते गरज के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की चेतावनी दी गई है.
आंध्र प्रदेश के तटीय मध्य क्षेत्रों और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण होने की आशंका है. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक इस घटना से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने की संभावना है.
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसन जिलों में रायचूर, कोप्पल, गडग, धारवाड़, हावेरी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, चित्रदुर्गा, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु, मैसूर, मांड्या, चामराजनगर, रामानगर, बेंगलुरु शहर, तुमकुर और कोलार सहित अन्य शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका है. मंगलवार को भी बेंगलुरु शहर समेत 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगाय दक्षिणी आंतरिक इलाकों में बारिश की संभावना है.

अगले हफ्ते के लिए मौसम का अनुमान
अगले हफ्ते कर्नाटक के अधिकांश तटीय और उत्तरी आंतरिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, आईएमडी के अनुसार कलबुर्गी, यादगीर और बीदर में शुष्क मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है.
बेंगलुरु के मौसम विज्ञान केंद्र के एन. पुवियारसन ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. उनके मुताबिक मौजूदा बारिश प्री-मानसून बारिश का हिस्सा है जिसके साथ अक्सर आंधी-तूफान भी आते हैं.
बेंगलुरू में वर्षा का असर
आने वाले घंटों में बेंगलुरू में और बारिश होने की उम्मीद है, जिससे यातायात जाम हो सकता है. जबकि अधिकांश बारिश सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में केंद्रित थी, उत्तरी बेंगलुरू के बानसवाड़ी, हेब्बल और होरामवु जैसे अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई. दक्षिण बेंगलुरू के जयनगर, केंगेरी और आरआर नगर जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली.
बीटीएम लेआउट, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और वरथुर में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई. कल हुई भारी बारिश के कारण हेब्बल एयरपोर्ट रैंप और संदीप उन्नीकृष्णन रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया. कुछ ही महीनों में मानसून का मौसम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में वर्षा का पैटर्न और अधिक स्थिर हो जाएगा.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications