Bangalore Weather Prediction: भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले शहर बेंगलुरु में तापमान बढ़ने वाला है. शहर में इस समय दिल्ली से ज़्यादा तापमान है. सिटी का अधिकतम तापमान नेशनल कैपिटल से भी ज़्यादा है. यह बेंगलुरु (Bangalore Weather) में गर्मी के जल्दी आने के भी संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुमान है कि आने वाले दिनों में और भी ज़्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है.
सामान्य से ज्यादा हो रहा तापमान
बेंगलुरु (Bangalore Weather) में पिछले हफ्ते गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है. दिन में गर्मी के बावजूद बेंगलुरु की रातें ठंडी रहीं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम था. इसके उलट दिल्ली में रातें ठंडी रहीं और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.
बेंगलुरू मौसम की रिपोर्ट (Bangalore Weather)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि न केवल बेंगलुरु में बल्कि चित्रदुर्ग, चिंतामणि और मैसूर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है. आने वाले वीकेंड में बेंगलुरु (Bangalore Weather) का तापमान और बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पिछले 30 सालों में बेंगलुरू का औसत तापमान
बेंगलुरू (Bangalore) के तापमान को लेकर टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से 2020 तक 30 साल की अवधि में बेंगलुरु में फरवरी का तापमान अधिकतम के लिए औसतन 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. हालांकि, हाल के सालों में फरवरी के तापमान में बढ़त देखी गई है.
गर्म होता जा रहा फरवरी का महीना
पिछले दशक में फ़रवरी का अधिकतम तापमान 33 से 35.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. रिकॉर्ड पर सबसे गर्म फ़रवरी का दिन 17 फ़रवरी 2005 रहा, जब यह 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इसके उलट (Bangalore Weather History) सबसे ठंडा फ़रवरी का दिन 6 फ़रवरी 1884 को दर्ज किया गया था, जब तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था.
बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम? (Bangalore Weather Prediction)
अगले कुछ दिनों में बेंगलुरू में दिल्ली से ज़्यादा गर्मी रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इस दौरान दिल्ली का मौसम (Delhi Weather) हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बेंगलुरू दिल्ली से भी ज्यादा गर्म
बेंगलुरु का अधिकतम तापमान गुरुवार को 33.3 डिग्री सेल्सियस के असामान्य उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि दिल्ली में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा रहा. बेंगलुरु (Bangalore Weather) में दिन में इतनी गर्मी के बावजूद रातें 17.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास ठंडी बनी हुई हैं, जबकि दिल्ली में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
