Bangalore Weather Forecast: बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर में और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है. इसके तहत बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान आज रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम?
IMD के वीकली अनुमान के मुताबिक बेंगलुरु में तापमान में उतार-चढ़ाव और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 4 मई और 5 मई को आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. साथ ही बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

वेदर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बेंगुलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 6 मई की शाम या रात में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की ज्यादा संभावना है. वहीं, 7 मई से 9 मई तक हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है. हालांकि, इस दौरान कोई चेतावनी या अलर्ट नहीं है.
कब तक जारी रहेगा बारिश?
बेंगुलुरु में बारिश का यह सिलसिला 6 मई तक जारी रहने का अनुमान है. उसके बाद शहर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. हफ्ते के आखिर में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. आज रविवार को सूरज शाम 6:35 बजे अस्त होगा.
बेंगलुरू में तापमान
आने वाले हफ्ते में बेंगलुरु के मौसम में तापमान और छिटपुट बारिश का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. दिन का अधिकतम तापमान लगातार 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहेगा.
6 मई को खासकर रात या शाम को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना ज्यादा है. हालांकि, 7 मई से शांत मौसम की उम्मीद है और इसके लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं जारी किया है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
