Bangalore Weather: तेज गर्मी के चलते देश के ज्यादातर इलाकों में लोग परेशान हैं. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जिसे भारत का सिलिकल वैली भी बोला जाता है इस लिस्ट में शामिल है. शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पिछले दिन बारिश नहीं हुई. लेकिन अब शहर का मौसम सुहाना होने वाला है. क्योंकि यहां मौसम में बदलाव होने वाला है.
बैंगलोर में जल्द ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि ये स्थितियाँ 29 अप्रैल तक बनी रहेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. उसके बाद ड्राय वेदर की उम्मीद है. आर्द्रता का स्तर मध्यम रहा. सुबह 40% से शुरू होकर शाम तक 32% तक गिर गया.
अगले 2 दिन के लिए मौसम का अनुमान
IMD का अनुमान है कि 29 अप्रैल तक बेंगलुरु में आसमान में थोड़े से बादल छाए रहेंगे. कभी-कभी बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

30 अप्रैल से बेंगलुरु का मौसम स्थिर होने की उम्मीद है. IMD का मानना है कि मई के पहले हफ्ते तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. इस दौरान में सुबहें सुहावनी, दोपहरें गर्म और शामें ठंडी रहेंगी.
शहर में बारिश का अनुमान
बैंगलोर शहर में हाल ही में ड्राय वेदर के बावजूद मौसम कुछ समय के लिए गीला रहेगा. इसके बाद मौसम फिर से ड्राय हो जाएगा. यह बदलाव बढ़ते तापमान से अस्थायी राहत प्रदान करता है, जबकि वेदर पैटर्न भी सामान्य बना रहता है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक 29 अप्रैल को बारिश का यह दौर खत्म होने के बाद बेंगलुरु में मौसम स्थिर रहेगा और मई की शुरुआत में कोई खास बारिश की उम्मीद नहीं है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications