Bangalore Weather Focecast: उत्तर-मध्य भारत में मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी ठंड से मौसम का मिजाज बदल गया है. लेकिन दक्षिण भारत में बारिश के हाल-बेहाल है. मौसम विभाग के स्थानिय कार्यालय के मुताबिक आज 18 अक्टूबर को भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके तहत राज्य के दक्षिण, उत्तर और मध्य जिलों में बारिश की संभावना है.
बेंगलुरु में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शहर में बादल के साथ-साथ हल्की धूप भी खिलती नजर आएगी. शहर में शुक्रवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. बारिश को लेकर संभावना 88 फीसदी जताई जा रही है. स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक शाम से देर रात तक बेंगलुरु में गरज के साथ बौझार पड़ सकते हैं. इसके अलावा दक्षिण तटिय कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है.

आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बेंगलुरु शहर में सुबह धुंध और कोहरे की संभावना है. लेकिन दोपहर में हल्की बारिश और फिर शाम को बारिश के बौझार की उम्मीद है. बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते यानी आने वाले गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के अन्य जिलों में तेज बारिश के चलते जनजीवन पर सीधा असर पड़ा था. क्योंकि जलजमाव से ट्रांसपोर्टेशन पर सीधा असर पड़ा. बारिश को देखते हुए बेंगलुरु में पिछले दिनों स्कूल तक बंद करा दिए गए थे.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
