Bangalore Water Price Hike: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट है. इसके तहत आपके पानी का बिल अब महंगा होने वाला है. क्योंकि बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) बढ़ती लागत और रेवेनेयू में कमी को दूर करने के लिए टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. BWSSB के प्रेसिडेंट राम प्रसाद मनोहर नई दरों को लेकर आधिकारिक ऐलान 10 अप्रैल को किया.
क्यों बढ़ा है वॉटर टैरिफ?
बीडब्ल्यूएसएसबी सरकारी सब्सिडी के बिना स्वतंत्र रूप से काम करता है. बोर्ड को रेवेन्यू के लिए मुख्य रूप से वॉटर टैरिफ पर निर्भर करता है. NBT के मुताबिक राम प्रसाद मनोहर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले करीब 10 सालों में बिजली की लागत में 107% और रखरखाव के खर्च में 122.5% का इजाफा हुआ है, जबकि बोर्ड का मंथली खर्च 200 करोड़ रुपए है. हालाँकि, यह वर्तमान में केवल 120 करोड़ रुपए इकट्ठा करता है. इसके चलते 80 करोड़ रुपए का मंथली घाटा होता है.
कितना बढ़ा वॉटर टैरिफ?
बोर्ड ने मंथली घाटे से निपटने के लिए टैरिफ में बदलाव किया है. इसके तहत डॉमेस्टिक कंज्युमर्स के लिए 8,000 लीटर तक 0.15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. 8,001 से 25,000 लीटर के बीच यह बढ़त 0.30 पैसे प्रति लीटर होगी. 25,001 से 50,000 लीटर के बीच उपयोग के लिए यह 0.80 पैसे प्रति लीटर की बढ़त होगी. जबकि 50,001 लीटर से ऊपर के लिए 1 रुपए प्रति लीटर का इजाफा होगी.

ऊंची-ऊंची घरेलू इमारतों में अलग स्ट्रक्चर देखने को मिलेगी. 2,00,000 लीटर तक की खपत पर 0.30 पैसे प्रति लीटर का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा. 2,00,001 से 5,00,000 लीटर के बीच खपत पर 0.60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी तय की गई है. 5,00,001 लीटर से अधिक खपत पर 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी.
नॉन-डॉमेस्टिक यूजर्स पर असर
नॉन-डोमेस्टिक यूजर्स को थोक उपयोग के लिए 0.90 पैसे प्रति लीटर की सीधी बढ़त का सामना करना पड़ता है. 10,000 लीटर तक के लिए 1 रुपए प्रति लीटर का एक्स्ट्रा चार्ज है. 10,001 से 25,000 लीटर तक यह बढ़कर ₹1.30 प्रति लीटर हो जाता है. 25,001 से 50,000 लीटर के बीच यह 1.50 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाता है. 50,001 से 75,000 लीटर तक 1.90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होती है. 75,001 से 1 लाख लीटर के बीच उपयोग के लिए यह वृद्धि ₹1.10 प्रति लीटर है. इस सीमा से ऊपर यह ₹1.20 पैसे प्रति लीटर हो जाता है.
मनोहर ने यह भी बताया कि कर्नाटक राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग (KSARC) की सिफारिशों के बाद बीडब्ल्यूएसएसबी हर साल अप्रैल से टैरिफ में 3% की सालाना बढ़ोतरा का भी प्लान बना रहे. बदले हुए टैरिफ मई से जारी होने वाले बिलों में दिखाई देंगे, जो कि सेवा वितरण में सुधार लाने के प्रयासों का एक हिस्सा है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
