Bengaluru Traffic Super App Features: क्या आप बेंगलुरू के ट्रैफिक से परेशान हो गए हैं? अब आपको ये समझ नहीं आता है कि कैसे बेंगलुरू के ट्रैफिक में आप समय पर काम पर जाएं या फिर कहीं घूमने जाएं। अब आपकी ये परेशानी खत्म होने वाली है। जी हां, आपके लिए एक सुपर-ऐप आने वाला है, जो शहर के यात्रियों को उनकी कई समस्याओं का 'वन-स्टॉप' समाधान प्रदान करेगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस सुपर ऐप में मिलेंगे कई सारे फिचर्स
इस ऐप का उद्देश्य अपडेट के लिए अलग-अलग नेविगेशन एप्लीकेशन या पुलिस पर निर्भर रहने की आवश्यकता को खत्म करना है। यह सुपर-ऐप इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए मौजूदा ASTraM ऐप से अलग है। ये रिएल टाइम पर यातायात की निगरानी और पैटर्न की जानकारी देता है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एमएन अनुचेथ के अनुसार, नया "वन-स्टॉप" सुपर-ऐप लोगों को 5 किलोमीटर के दायरे में यातायात भीड़भाड़ की चेतावनी देगा और उन्हें दुर्घटनाओं की रिपोर्ट भी देगा जो यातायात को प्रभावित कर सकती हैं। इतना ही नहीं, यह लोगों को ट्रैफिक से जुड़े जुर्माने देखने और भुगतान करने की भी सुविधा देगा।
इस ऐप की मदद से लोग बिना ऐप द्वारा उनकी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज किए, तस्वीरें क्लिक करके और सबमिट करके उल्लंघन और दुर्घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे लोगों को ट्रैफिक पुलिस से अपडेट जानने या उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह ऐप यातायात पुलिस की कम से कम 26 प्रोजेक्ट्स और प्रोक्यूटमेंट प्रपोजल का हिस्सा है, जिन्हें राज्य सरकार ने हाल ही में 55 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दी है।
पूरे शहर को कवर करने पर है फोकस
ट्रैफिक पुलिस अगले तीन महीनों में शहर के माइक्रोसिमुलेशन मॉडल बनाने के लिए योग्य एजेंसियों को भी नियुक्त करेगी। इससे वे सड़क स्तर तक ट्रैफिक का आकलन करने के लिए प्रत्येक वाहन की आवाजाही का मॉडल तैयार कर सकेंगे, ताकि इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके। वर्तमान में, पुलिस के पास बेंगलुरू के 21 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर, जैसे बल्लारी रोड, होसुर रोड, तुमकुरु रोड और मैसूरु रोड के लिए सिमुलेशन मॉडल है, लेकिन परियोजना का लक्ष्य पूरे शहर को कवर करना है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications