Bengaluru Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा अनुमान लगाया गया है कि आज बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 16.3 °C और अधिकतम 30.01 °C रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह हल्की ठंड रहती हैं। द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 फरवरी को बेंगलुरु में 27.86 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा बेंगलुरू में मौसम
6 फरवरी को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 7 फरवरी को तापमान 27.67 और आकाश साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 8 फरवरी को तापमान 28.30 और आकाश साफ़ रहने की उम्मीद है। वहीं, 9 फरवरी और 10 फ़रवरी को लगभग 28.94 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान रहेगा और बादल छाए रह सकते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों के लिए बेंगलुरु में मौसम का पूर्वानुमान, विभिन्न मौसम पैटर्न को दर्शाता है। IMD के पूर्वानुमानों में दैनिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान, ह्यूमिडीटी के स्तर और अपेक्षित आकाश की स्थितिया जैसे कि साफ, धूप, बादल छाए रहना शामिल हैं।
गर्मी जल्द देगी दस्तक
आईएमडी विशेषज्ञों के अनुसार, कर्नाटक में गर्मी का मौसम जल्दी आ सकता है, संभवतः फरवरी के मध्य तक। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूमिडीटी का स्तर 35% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे मौसम और अधिक गर्म हो जाएगा।
राज्य में मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए अधिकारी लोगों को पूर्वानुमान के बारे में जानकारी रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, चेन्नई में भी धुंध छाई हुई है, जिससे उड़ान संचालन में देरी हो रही है। आईएमडी ने कहा, "तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में गर्म मौसम बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में आमतौर पर गर्म मौसम रहने की संभावना है।"
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications